Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर के कल्पनापुरी में बड़ा हादसा टला, खुले नाले में गिरा नशे में धुत व्यक्ति, स्थानीय लोगों ने बचाई जान
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    आदित्यपुर के कल्पनापुरी में बड़ा हादसा टला, खुले नाले में गिरा नशे में धुत व्यक्ति, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ कोल्हान)

     

    आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 23, कल्पनापुरी में खुले नाले में गिरने की एक गंभीर घटना सामने आई है। यह नाला नगर निगम कार्यालय के समीप स्थित है। जानकारी के अनुसार नशे में धुत एक व्यक्ति नाले के किनारे से गुजर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सीधे गहरे और चौड़े नाले में जा गिरा। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। नाला गहरा होने और उसमें गंदा पानी व कचरा बहने के कारण व्यक्ति को बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो गया था। कुछ देर तक वह नाले में फंसा रहा, जिससे स्थिति और चिंताजनक हो गई। स्थानीय निवासी चंदन कुमार और अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए रस्सी की व्यवस्था की और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद व्यक्ति की हालत सामान्य पाई गई। उसे हल्की चोटें आई हैं, लेकिन किसी गंभीर क्षति की सूचना नहीं है। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि नाले पर ढक्कन नहीं होने और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाले का निर्माण कार्य पूरा कर उसे ढका जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुमकुम श्रीवास्तव के समर्थन में भव्य रोड शो, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
    Next Article शैक्षणिक प्रमाण पत्र खोने की शिकायत

    Related Posts

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    July 18, 2026

    हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा*

    July 17, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्मदिवस पर बधाइयों का तांता, आवास पर दिनभर रहा उत्सव का माहौल

    July 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    स्पा सेंटरों की आड़ में देहव्यापार: ठाणे क्राइम ब्रांच ने महिला एजेंट को दबोचा

    हाइड्रोजन ट्रेन: भविष्य की ऊर्जा और लोकतांत्रिक मर्यादा का सवाल

    शाह-योगी मुलाकात ने बदली यूपी चुनाव 2027 की सियासी बिसात

    हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा*

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्मदिवस पर बधाइयों का तांता, आवास पर दिनभर रहा उत्सव का माहौल

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर पोटका में ग्राम प्रधानों की बैठक, जनजागरूकता पर जोर

    दिशा बैठक से छूटे 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे के शहर आगमन पर भव्य स्वागत, ग्रामीण योजनाओं पर गहन विमर्श

    तुलसी सारस्वत सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे आचार्य हरेराम त्रिपाठी ‘चेतन’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.