राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के एमजीएम स्थित चंद्रकला भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, एमजीएम इकाई की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान मंच के सदस्यों और उपस्थित सैकड़ों लोगों ने एक स्वर में सुधा गुप्ता को समर्थन देने का ऐलान किया। भावनात्मक अपील के साथ जब समर्थन की घोषणा की गई तो पूरा सभागार जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इस अवसर पर धनंजय जी, विकास चंद्र, मिथिलेश चौधरी, हरेंद्र सिंह के साथ-साथ कौशल कुमार सिंह, रवि भूषण, मन्नान कुमार, त्रिपुरारी कुमार, अजय सिंह, आर. बी. शर्मा, सुबोध शर्मा, धनंजय कुमार, एन. एन. शांडिल्य, हरेंद्र सिन्हा आर. साहि, सुनील कुमार, नवीन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग एवं सैकड़ों समाजबंधु उपस्थित थे।
अपने संबोधन में बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने कहा कि समाज का आशीर्वाद उन्हें पहले से मिलता रहा है और बिना समाज के सहयोग और समर्थन के कोई भी लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए आगे आने की अपील की।
बैठक का समापन समाज की एकता, विकास और मजबूती के संकल्प के साथ हुआ।

