रवि शंकर का डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान जोरदार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 34 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड परिषद पद के प्रत्याशी रवि शंकर ने अपने चुनाव अभियान को पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ा दिया है। वे लगातार डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाकर वार्ड के प्रत्येक घर तक पहुंच रहे हैं और लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं।
रवि शंकर का कहना है कि वार्ड संख्या 34 में पेयजल संकट, सड़क मरम्मत, जलनिकासी व्यवस्था, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। उन्होंने संकल्प लिया है कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वे इन सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगे और वार्ड के समग्र विकास की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।
चुनाव प्रचार के दौरान रवि शंकर को सभी समुदायों के लोगों का समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग वर्ग भी उनके समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि रवि शंकर जमीन से जुड़े हुए प्रत्याशी हैं और क्षेत्र की समस्याओं को नजदीक से समझते हैं।
रवि शंकर का चुनाव चिन्ह “बाला छाप” है। वे मतदाताओं से अपील कर रहे हैं कि आगामी मतदान में अपने कीमती वोट का प्रयोग कर “बाला छाप” पर मुहर लगाएं और वार्ड संख्या 34 को विकास की नई दिशा देने में सहयोग

