Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो नगर निगम चुनाव : विधायक सरयू राय का एनडीए मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के चुनावी कार्यालय में पहला आगमन, एनडीए की एकजुटता का प्रदर्शन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो नगर निगम चुनाव : विधायक सरयू राय का एनडीए मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के चुनावी कार्यालय में पहला आगमन, एनडीए की एकजुटता का प्रदर्शन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो नगर निगम चुनाव : विधायक सरयू राय का एनडीए मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के चुनावी कार्यालय में पहला आगमन, एनडीए की एकजुटता का प्रदर्शन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    मानगो। मानगो नगर निगम चुनाव के तहत एनडीए की मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के डिमना, आस्था स्पेस टाउन स्थित चुनावी कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का पहली बार चुनावी कार्यालय में आगमन हुआ, जिससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया।

    विधायक सरयू राय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संध्या सिंह को आशीर्वचन दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव मानगो के भविष्य से जुड़ा हुआ है और जनता को विकास, पारदर्शिता एवं ईमानदार नेतृत्व के पक्ष में एकजुट होकर निर्णय लेना चाहिए।

    कार्यक्रम के दौरान एनडीए की एकजुटता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस मौके पर भाजपा बरकट्ठा विधायक एवं चुनाव प्रभारी अमित यादव, जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, भाजपा महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, नीरज सिंह सहित भाजपा एवं जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में एनडीए प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

    कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी और उत्साह ने यह संदेश दिया कि मानगो नगर निगम चुनाव में एनडीए पूरी मजबूती और संगठनात्मक एकता के साथ मैदान में है।

    एनडीए की एकजुटता का प्रदर्शन मानगो नगर निगम चुनाव : विधायक सरयू राय का एनडीए मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के चुनावी कार्यालय में पहला आगमन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाशिवरात्रि पर सजा साकची शिव मंदिर और कदमा का जटाधारी शिव-हनुमान मंदिर
    Next Article चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है इसलिए निर्दलीय कुमकुम श्रीवास्तव को करूंगा समर्थन- विकास सिंह 

    Related Posts

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    August 3, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.