तुरी मौजा में चार अतिक्रमण प्लांट को हटाने का निर्देश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। पोटका के सीओ निकिता बाला ने तेतला पंचायत अंतर्गत तुरी मौजा के खाता न 190 तथा प्लॉट न 817 पर अतिक्रमण कर व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थापित करने के खिलाफ जे पी एल ई मामला दर्ज किया था। जिसके अंतर्गत अतिक्रमणकारियों ने अपना पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाया। सीओ निकिता बाला ने चार अतिक्रमणकारियों को उक्त जमीन से 15 दिनों के अंदर अतिक्रमित जमीन को खाली करने का निर्देश जारी किया है। अन्यथा 15 दिन बाद स्वयं प्रशासन जमीन को खाली करा देगी। जिनके नाम से नोटिस जारी किया गया है वे रणजीत कुमार मिश्रा 80 डिसमिल, मनोज कुमार सिंह 1 डिसमिल, संजय मर्डी 4 डिसमिल, तथा जमशेदपुर रिसोर्स प्रा लिमिटेड 25 डिसमिल है। विदित हो कि यह तो मात्र एक उदाहरण है। यहां पर कई ऐसे क्षेत्र है जो अतिक्रमित जमीन पर ही जिन पर घर तथा संयंत्र बनाया गया है।

