जुड़ी जाहेरथान में दिशुआ माघ बुरू पूजा संपन्न 30 नृत्य दलों ने आदिवासी बुरू प्रस्तुत किया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। आदिवासी भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति जुड़ी के द्वारा शुक्रवार को स्थानीय जाहेरथान परिसर में दो दिवसीय दिशुवा माघ बुरु पूजा सह वार्षिक खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर अवसर पर अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मेनका सरदार,व पार्षद सोनमनी सरदार उपस्थित थी। सर्वप्रथम अतिथियों एवं पुजारियों (नाया दारोम) का स्वागत पारंपरिक रूप से किया गया। नाया द्वारा
माघ बोंगा (ईश्वर),बुरु बोंगा सहित अन्य देवी देवताओं का पूजा अर्चना कर क्षेत्र के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना किया। अतिथियों ने माघ बुरु पूजा के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि माघ बुरु पूजा आदिवासी समाज का पवित्र पूजा है। माघ बुरु पूजा के उपरांत आदिवासी समुदाय कृषि कार्य, जंगल जाना, शादी विवाह का रस्म शुरू करने, घर का छावनी बनाने सहित अन्य काम शुरू करते हैं। कार्यक्रम में खेलकूद व विविध प्रतियोगिता के विजेताओं, समाज के मैट्रिक व इंटर टापरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बिरेंद्र सरदार ने किया। अंत में 30 नृत्य दलों ने सांस्कृतिक नृत्य बुरु सुसुन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीता। इस अवसर पर पार्षद सोनमनी सरदार, समिति के अध्यक्ष भीमसेन सरदार,सचिव धिरेंद्र नाथ सरदार,महीन सरदार, पूर्व मुखिया उपेंद्रनाथ सरदार, गणेश सरदार, जयहरि सिंह मुंडा, संगीता सरदार, सुप्रिया सरदार, कालीदास सरदार, जुड़ी रंजीत सरदार,श्रीकांत सरदार,बृहस्पति सरदार, नंदलाल सरदार,रमानाथ सरदार,गोपेन सरदार, जयपाल मुंडा,सुभाष सरदार,सूर्य सरदार, बलदेव सरदार,अजीत सरदार, विष्णु सरदार, लंबोदर सरदार सहित हजारों ग्रामीण उपस्थित थे।

