Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झामुमो विधायक के कार्यकाल में हुए कार्य की गिनती करे और उसके आधार पर डॉली मल्लिक को जिताने की अपील करे माणिक मल्लिक – अप्पू तिवारी 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झामुमो विधायक के कार्यकाल में हुए कार्य की गिनती करे और उसके आधार पर डॉली मल्लिक को जिताने की अपील करे माणिक मल्लिक – अप्पू तिवारी 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 13, 2026Updated:February 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झामुमो विधायक के कार्यकाल में हुए कार्य की गिनती करे और उसके आधार पर डॉली मल्लिक को जिताने की अपील करे माणिक मल्लिक – अप्पू तिवारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि माणिक मल्लिक की पत्नी, जो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अधिकृत प्रत्याशी हैं, वे जनता के बीच आजसू पार्टी के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाकर वोट मांग रही हैं। यह न केवल राजनीतिक नैतिकता के विरुद्ध है, बल्कि जनता को भ्रमित करने का प्रयास भी है।

    अप्पू तिवारी ने कहा कि माणिक मल्लिक स्वयं मंचों से आजसू पार्टी और पूर्व मंत्री के कार्यकाल की उपलब्धियों का स्वयं अपना श्रेय दे बखान कर रहे हैं। यदि उन उपलब्धियों पर उन्हें इतना ही गर्व है, तो वे यह स्पष्ट करें कि उनकी पार्टी के कार्यकाल में जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में कौन-कौन से ठोस कार्य हुए?

    वे जनता के सामने मंगल कालिंदी के कार्यकाल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा रखें और उसी आधार पर समर्थन की अपील करें।

    उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी ने अपने कार्यकाल में विकास, आधारभूत संरचना, सड़क, जलापूर्ति और जनसुविधाओं के क्षेत्र में जो काम किए, वह जुगसलाई की जनता भली-भांति जानती है। आज उन कार्यों का श्रेय लेने की होड़ लगी है, लेकिन जनता अब जागरूक है और असलियत समझती है।

    अप्पू तिवारी ने दो टूक कहा कि दूसरों के कार्यों की उपलब्धियों के सहारे राजनीति करने के बजाय अपनी सरकार और अपने कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए। जनता अब काम के आधार पर निर्णय लेगी, न कि भ्रम और प्रचार के आधार पर।

    झामुमो विधायक के कार्यकाल में हुए कार्य की गिनती करे और उसके आधार पर डॉली मल्लिक को जिताने की अपील करे माणिक मल्लिक - अप्पू तिवारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में RPF की बड़ी कार्रवाई, 16 किलो गांजा जब्त
    Next Article फल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    June 18, 2026

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    June 18, 2026

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.