वैलेंटाइन वीक में कटिहार का फिल्मी लव ड्रामा, नाले में उतरा प्रेमी, मिला आईफोन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
ये इश्क नहीं आसान आग का दरिया है और डूब कर जाना है’…. ‘वेलेंटाइन वीक’ चल रहा है और हर प्रेमी-प्रेमिका अपने चाहने वालों से कई वादा कर रहे हैं लेकिन कटिहार से ‘वेलेंटाइन वीक’ में एक अजब प्रेम की गजब कहानी से आपको रूबरू करवाते हैं, इस कहानी में पहले तकरार है फिर प्रेमिका के वादा पूरा करने के लिए प्रेमी की जुनून है और अंत में एक सुखद अंत भी है, निश्चित तौर पर छोटी सी यह कहानी जरा फिल्मी है लेकिन यह पूरी तरह सच है दरअसल कटिहार जेल गेट के सामने पार्क के पास एक प्रेमी प्रेमिका में कुछ कहा सुनी हो जाता है, लोगों के माने तो इसी दौरान प्रेमिका के मोबाइल जिसे लोग महंगे आईफोन बता रहे हैं प्रेमी गुस्से मे आकर फोन को नाला मे फेंक देता है फिर क्या था प्रेमीका आग बबूला हो जाता है,थोड़े ही देर में माहौल को भापते हुए और अपनी प्रेमिका के लिए कुछ भी करने की जुनून के साथ प्रेमी अपना कपड़ा उतार कर नाले में उतर जाते हैं, अंत में मोबाइल भी नाले मे हाथ लग जाता है और फिर क्या था प्रेमिका चापाकल के पास पहुंचकर मोबाइल और प्रेमी के शरीर में लगे नाला की कीचड़ को साफ करने मे सहयोग करते हैं और अंत में दोनों स्कूटी में चढ़कर वहां से निकल जाते हैं, तेजी से वहा मौजूद लोगो ने प्यार, तकरार और फिर सुखद द एंड वाले इस लव ड्रामा को अपने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और धीरे-धीरे इस “वैलेंटाइन वीक” मे प्यार,तकरार और एक दूसरे के लिए कमिटमेंट वाली ये कहानी कटिहार के प्यार वाले फिजाओं में फैल गया।

