Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर बाइक स्कार्पियो टक्कर, तीन गंभीर घायल, हाईवे पेट्रोलिंग की तत्परता से बची जान
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर बाइक स्कार्पियो टक्कर, तीन गंभीर घायल, हाईवे पेट्रोलिंग की तत्परता से बची जान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 8, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर बाइक स्कार्पियो टक्कर, तीन गंभीर घायल, हाईवे पेट्रोलिंग की तत्परता से बची जान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नरवा पहाड़ (जादूगोड़ा) जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर नौरंग मार्केट पुलिया के समीप शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक स्कॉर्पियो से जा टकराई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवतियां और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही जादूगोड़ा की हाईवे पेट्रोलिंग टीम और थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल यूसिल अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच सकी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग दोपहर करीब 12 बजे गालूडीह से दामूडीह स्थित पहाड़ भागा (नरवा पहाड़) जा रहे थे। इसी दौरान नौरंग मार्केट पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो से टकरा गई।

    हादसे में लक्खी मार्डी (गालूडीह), पार्वती मुर्मू (गालूडीह) और कुंदु मार्डी (मुसाबनी) घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

    पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

    जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर बाइक स्कार्पियो टक्कर तीन गंभीर घायल हाईवे पेट्रोलिंग की तत्परता से बची जान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुसाबनी में मनाया गया ठाकुर अनुकूल चन्द्र का 138 वां जन्मोत्सव -भजन ,प्रवचन सहित कई कार्यक्रम आयोजित
    Next Article धतकीडीह में दो सांडों की भीषण भिड़ंत, एक गंभीर घायल, ठेले-दुकानों को नुकसान

    Related Posts

    जमशेदपुर में नदी और पहाड़ संरक्षण पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, वी. गोपाला गोवड़ा और राजेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

    May 22, 2026

    जहानाबाद जिले में भी बीते देर रात पुलिस ने अपराधी रावण का किया हाफ एनकाउंटर।

    May 22, 2026

    जमशेदपुर: बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में नदी और पहाड़ संरक्षण पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, वी. गोपाला गोवड़ा और राजेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

    जहानाबाद जिले में भी बीते देर रात पुलिस ने अपराधी रावण का किया हाफ एनकाउंटर।

    प्रिय मित्र, सकुशल तो हो न?

    जमशेदपुर: बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

    ठाणे अग्निकांड: 2 जांबाज शहीद, शहर में शोक की लहर

    तपती धरती, झुलसता जीवन: राष्ट्रीय चुनौती

    राजनीति सनातन विरोध नहीं, आममुद्दों पर केंद्रित हो

    पदभार संभालते ही बोले नए एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज , अड्डेबाजी पर लगेगी लगाम, बढ़ेगी नाइट पेट्रोलिंग

    पाकिस्तान अब आतंक के लिए सुरक्षित नहीं

    सान्वी मल्टीस्पेशलिटी व सूर्या हॉस्पिटल में गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान,150 बच्चों को दिया गया स्वर्ण प्राशन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.