Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को जमशेदपुर आएंगी. जहां वह श्री जगन्नाथ मंदिर की शिलान्यास करेंगी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को जमशेदपुर आएंगी. जहां वह श्री जगन्नाथ मंदिर की शिलान्यास करेंगी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को जमशेदपुर आएंगी. जहां वह श्री जगन्नाथ मंदिर की शिलान्यास करेंगी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड आने वाली हैं. वह 26 फरवरी को जमशेदपुर आएंगी, जहां वह श्री जगन्नाथ मंदिर और आध्यात्मिक शिक्षा केंद्र का शिलान्यास करेंगी. यह जानकारी श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चैरेटिबल सेंटर ट्रस्ट के ट्रस्टी एस के बेहरा ने दी है. श्री जगन्नाथ मंदिर और श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक केंद्र शहर में मरीन ड्राइव के पास बनाए जाएंगे.

    जमशेदपुर में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर श्री आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चैरेटिबल सेंटर ट्रस्ट के ट्रस्टी एस के बेहरा ने बताया कि यह परियोजना केवल धार्मिक स्थान नहीं बल्कि आज की नई पीढ़ी और विद्यार्थियों के शैक्षनिक विकास के लिए एक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक अध्यन केंद्र के रूप में विकसित होगा. आध्यात्मिक केंद्र के बाद उसी परिसर में 2.5 एकड़ क्षेत्र में पत्थर से मंदिर का निर्माण होगा. जहां वास्तुकला और अदभुत शिल्पकला का संगम दिखेगा.

    एस के बेहरा ने बताया कि जब द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल थी, उस समय यह भूमि आवंटित हुई थी. श्री जगन्नाथ मंदिर के निर्माण में लगभग चार वर्ष का समय लगेगा. हालांकि मंदिर निर्माण से पूर्व आध्यात्मिक केंद्र का निर्माण कर लिया जाएगा. मंदिर बनने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. इससे रोजगार के अवसर भी मिलेंगे.

    एस के बेहरा ने बताया कि भूमि पूजन शिलान्यास समारोह के दौरान राष्ट्रपति सभा को भी संबोधित करेंगी. इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी मौजूद रहेंगे. बता दें कि द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति बनने के बाद दूसरी बार जमशेदपुर आ रही है. इसके पहले करनडीह में संथाली ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में आई थी.

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर दौरे को लेकर शहर सजा दुल्हन की तरह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगरपालिका निर्वाचन तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया कोषांगों का निरीक्षण
    Next Article स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 75 लोगों ने किया रक्तदान

    Related Posts

    राखा कॉपर माइंस शुरू होने से पहले ही बढ़ा विरोध, गंदगी, प्रदूषण और CSR कार्यों की अनदेखी पर ग्रामीणों में भारी नाराजगी

    May 22, 2026

    भूमिज भाषा को डिजिटल प्लेटफार्म में पहचान दिलाने वाले अनिल सिंह मुण्डा का निधन, समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सरदार ने दी श्रद्धांजलि

    May 22, 2026

    सिंगरौली में कोयला‑ऊर्जा प्रोजेक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

    May 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राखा कॉपर माइंस शुरू होने से पहले ही बढ़ा विरोध, गंदगी, प्रदूषण और CSR कार्यों की अनदेखी पर ग्रामीणों में भारी नाराजगी

    भूमिज भाषा को डिजिटल प्लेटफार्म में पहचान दिलाने वाले अनिल सिंह मुण्डा का निधन, समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सरदार ने दी श्रद्धांजलि

    सिंगरौली में कोयला‑ऊर्जा प्रोजेक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

    ईचगढ़ में रात के अंधेरे में धड़ल्ले से चल रहा बालू का खेल, सिंडिकेट रिटर्न्स, पुलिस पर मिली भगत के आरोप

    दुखनी सोरेन ने संभाली जनसमस्याओं की कमान, बिजली व्यवस्था सुधारने को अधिकारियों से की वार्ता

    तपती धरती, झुलसता जीवन: हीटवेव की चुनौती

    आरक्षण सीमाएँ और सामाजिक न्याय का संतुलन

    पार्षद नीतू शर्मा की संवेदनशील पहल, पोलियो ग्रस्त दीपक कुमार सिन्हा को मिली ई-साइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

    उल्हासनगर में दो भाइयों की सार्वजनिक गोलीबारी, दहशत पसरी

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘जीवन’ ऐप व ‘शतायु’ डैशबोर्ड लॉन्च

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.