टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर स्थित गोपेश्वर हॉल में शनिवार को मासिक सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न डिवीजनों से सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके परिजनों की उपस्थिति में शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति कंपनी से होती है, यूनियन से नहीं, और यूनियन में उनका सम्मान सदैव बना रहेगा। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने सेवानिवृत्त कर्मियों से यूनियन से जुड़े रहने और अपने सुझाव साझा करने का आग्रह किया।समारोह में यूनियन के पदाधिकारी

