Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो नगर निगम चुनाव में संध्या सिंह के समर्थन में एनडीए हुई एकजुट, संयुक्त प्रेस वार्ता में एनडीए नेताओं ने मेयर पद के लिए संध्या सिंह को दिया समर्थन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो नगर निगम चुनाव में संध्या सिंह के समर्थन में एनडीए हुई एकजुट, संयुक्त प्रेस वार्ता में एनडीए नेताओं ने मेयर पद के लिए संध्या सिंह को दिया समर्थन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो नगर निगम चुनाव में संध्या सिंह के समर्थन में एनडीए हुई एकजुट, संयुक्त प्रेस वार्ता में एनडीए नेताओं ने मेयर पद के लिए संध्या सिंह को दिया समर्थन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) पूरी तरह एकजुट नजर आ रहा है। मंगलवार को साकची स्थित एक होटल में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में एनडीए के सभी घटक दलों की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार एवं भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए संध्या सिंह को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। एनडीए नेताओं ने कहा कि गठबंधन पूरी मजबूती, तन्मयता और एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरा है और संध्या सिंह की बड़ी एवं निर्णायक जीत सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जाएगा। नेताओं ने विश्वास जताया कि संध्या सिंह की सेवा भावना, संघर्षशील व्यक्तित्व और क्षेत्र के प्रति समर्पण मानगो की ज्वलंत बुनियादी समस्याओं के समाधान में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

    प्रेस वार्ता के दौरान एनडीए नेताओं ने आज आयोजित होने वाले संध्या सिंह के नामांकन आशीर्वाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों से शामिल होने की अपील की। बताया गया कि बुधवार सुबह 10 बजे साकची स्थित नेताजी सुभाष (आम बागान) मैदान में सभा आयोजित होगी, जिसके उपरांत संध्या सिंह अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

    इस अवसर पर एनडीए समर्थित मेयर पद की प्रत्याशी संध्या सिंह ने कहा कि वे मानगो की ही बेटी और बहू हैं एवं क्षेत्र की समस्याओं और जनता के दर्द को बहुत करीब से महसूस किया है। उन्होंने कहा कि मानगो की सभी मूलभूत समस्याओं का समाधान कर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराना ही उनका संकल्प और प्राथमिकता है। संध्या सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि मानगो की प्रबुद्ध जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उन्हें अवश्य मिलेगा और मानगो स्वच्छता, शिक्षा और समृद्धि के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

    मानगो नगर निगम चुनाव में संध्या सिंह के समर्थन में एनडीए हुई एकजुट संयुक्त प्रेस वार्ता में एनडीए नेताओं ने मेयर पद के लिए संध्या सिंह को दिया समर्थन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो मेयर चुनाव: कुमकुम श्रीवास्तव ने दाखिल किया नामांकन, भाजपा की अंदरूनी खींचतान उजागर
    Next Article नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026: निर्वाचन कोषांगों की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.