आज दिनांक 28/01/2026 को बाबूपुर पंचायत के ग्राम हल्दीडीह में कृषक पाठशाला में प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया। उपस्थित महिला किसान समूहों को मशरूम उत्पादन की तकनीक एवं इसकी विशेषता की जानकारी बीटीएम सुजीत कुमार सिंह एवं प्रगतिशील कृषक उदय माजी के द्वारा विस्तारपूर्वक बताया गया। प्रैक्टिकल के माध्यम से उपस्थिति महिला किसानों को आयस्टर मशरूम बनाने की विधि बताई गई। आयस्टर मशरूम की जानकारी देते हुए बताया गया कि आयस्टर मशरूम जिसको ढींगरी मशरूम भी कहते यह पौष्टिक और स्वादिष्ट खाने योग्य कवक है, जिसमें उच्च प्रोटीन, फाइबर विटामिन एवं मिनरल्स होते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक एवं एवं वर्तमान समय में काफी लोकप्रिय खाद्य पदार्थ हैं। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री मनोरंज मिर्धा, एटीम अमीर हेंब्रम शिफाली टुडू, फिल्मुनी पुज़्हार, बसंती पुज़्हार इत्यादि मौजूद थे।


