Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भूमि माफिया–राजनेता–अधिकारी के ‘कॉकटेल’ से धड़ल्ले से बिक रही सरकारी जमीन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भूमि माफिया–राजनेता–अधिकारी के ‘कॉकटेल’ से धड़ल्ले से बिक रही सरकारी जमीन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भूमि माफिया–राजनेता–अधिकारी के ‘कॉकटेल’ से धड़ल्ले से बिक रही सरकारी जमीन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।जिले में सरकारी जमीन की अवैध खरीद–फरोख्त का खेल खुलेआम चल रहा है। आरोप है कि भूमि माफिया, प्रभावशाली राजनेता और कुछ जिम्मेदार अधिकारियों के “कॉकटेल” से सरकारी जमीनें धड़ल्ले से बेची जा रही हैं। बिरसानगर से लेकर गोविंदपुर तक ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जहां सरकारी और सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर कब्जा कर उसे निजी संपत्ति के रूप में खपाया जा रहा है।

    सूत्रों के मुताबिक, जिन जमीनों पर भविष्य में सरकारी योजनाएं प्रस्तावित हैं, उन्हें पहले ही चिन्हित कर घेराबंदी की जाती है। इसके बाद फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन की खरीद–बिक्री कर दी जाती है। कई जगहों पर तालाब, छठ घाट और अन्य सार्वजनिक स्थलों तक को नहीं बख्शा गया।

    बताया जाता है कि जमीन पर कब्जे से पहले माहौल बनाने के लिए शराब–कबाब की महफिलें सजती हैं और विरोध करने वालों को डराने के लिए असलहों का प्रदर्शन तक किया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होना इस गठजोड़ की ताकत को उजागर करता है।

    प्रशासनिक हलकों में भी इसको लेकर बेचैनी बताई जा रही है, लेकिन राजनीतिक दबाव और अंदरूनी मिलीभगत के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही। अब सवाल यह है कि क्या सरकार और जिला प्रशासन इस कॉकटेल को तोड़कर सरकारी जमीन को बचा पाएंगे, या फिर यह खेल यूं ही चलता रहेगा।

    भूमि माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी, जांच जारी: अंचलाधिकारी मनोज कुमार

    अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने राष्ट्र संवाद से बातचीत में कहा कि क्षेत्र में सक्रिय भूमि माफियाओं के खिलाफ जांच जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन और पुलिस आपसी समन्वय बनाकर इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी।

    अंचलाधिकारी ने दो टूक कहा कि किसी भी कीमत पर सरकार की एक इंच जमीन भी भूमि माफियाओं के कब्जे में नहीं जाने दी जाएगी। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अवैध कब्जे पर त्वरित व प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन और आम जनता के सहयोग से भूमि माफियाओं पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    बिरसानगर में भूमि माफिया पर सख्ती, पेट्रोलिंग बढ़ी

    थाना प्रभारी बिरसानगर ने क्षेत्र में भूमि माफिया द्वारा किए जा रहे अवैध भूमि कब्जे को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर भूमि माफिया के मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे।

    थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। अपराधियों के साथ-साथ भूमि माफिया की गतिविधियों पर भी पुलिस की कड़ी नजर रखी जा रही है। अवैध कब्जे की किसी भी कोशिश पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि कहीं भी किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत इसकी सूचना थाना को दें या वरीय पदाधिकारी को अवगत कराएं। पुलिस प्रशासन आम जनता के सहयोग से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

    भूमि माफिया–राजनेता–अधिकारी के ‘कॉकटेल’ से धड़ल्ले से बिक रही सरकारी जमीन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में VB G RAM G को लेकर बयानबाज़ी तेज, बाबूलाल मरांडी और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने
    Next Article लोकतंत्र में जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो जनता का करणीय क्या है?

    Related Posts

    बिरसानगर भूमि माफिया प्रकरण फिर चर्चा में-अधिवक्ता हत्याकांड से जुड़े पुराने तार खुले

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 3, 2026

    झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास पर बम फेंके जाने की घटना पर सरयू राय का तीखा हमला- जिला प्रशासन और राज्य सरकार पर साधा निशाना

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 3, 2026

    “एआई के जमाना साहेब के बहाना” ! “बोल इंद्र” !

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिरसानगर भूमि माफिया प्रकरण फिर चर्चा में-अधिवक्ता हत्याकांड से जुड़े पुराने तार खुले

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 3, 2026

    झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास पर बम फेंके जाने की घटना पर सरयू राय का तीखा हमला- जिला प्रशासन और राज्य सरकार पर साधा निशाना

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 3, 2026

    “एआई के जमाना साहेब के बहाना” ! “बोल इंद्र” !

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 3, 2026

    विकसित भारत की उड़ान: बजट 2026 के आर्थिक संकल्प

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 3, 2026

    नारी देह नारी अधिकारः माहवारी पर सुप्रीम कोर्ट की दृष्टि

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 3, 2026

    राजनीतिक टकराव के बीच सदन की कार्यवाही

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 3, 2026

    स्कूली वाहन चालकों की हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

    नगरपालिका चुनाव–2026: नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन महापौर व अध्यक्ष पद के लिए प्रपत्रों की खरीद, वार्डों में भी बढ़ी सक्रियता

    नगरपालिका चुनाव–2026: निष्पक्ष चुनाव को लेकर उपायुक्त ने प्रवर्तन एजेंसियों के साथ की समीक्षा बैठक

    मानगो नगर निगम चुनाव: मेयर पद पर मुकाबला हुआ दिलचस्प, भाजपा से संध्या सिंह के नाम पर लगी मुहर

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.