झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिले राजेश शुक्ल, गणतंत्र दिवस की दी बधाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज रांची लोक भवन में झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से मिलकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं l साथ ही अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया l
श्री गंगवार ने श्री शुक्ल का आभार जतायाऔर उनके कार्यकुशलता की सराहना की,साथ ही झारखंड के अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं के लिए निरंतर कार्य करने की प्रशंसा की l श्री शुक्ल नेआज लोक भवन रांची में सामुहिक बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम और ऐट होम कार्यक्रम में भी भाग लिया l

