Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में गरिमामय ढंग से मना 77वां गणतंत्र दिवस, गोपाल मैदान में हुआ जिला स्तरीय समारोह
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में गरिमामय ढंग से मना 77वां गणतंत्र दिवस, गोपाल मैदान में हुआ जिला स्तरीय समारोह

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 26, 2026Updated:January 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में गरिमामय ढंग से मना 77वां गणतंत्र दिवस, गोपाल मैदान में हुआ जिला स्तरीय समारोह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। सुबह ठीक 09:05 बजे उपायुक्त द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का झंडोत्तोलन किया गया, जिसके बाद राष्ट्रगान की गूंज के साथ पूरा मैदान देशभक्ति के रंग में रंग गया।

    झंडोत्तोलन के उपरांत उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। जैप-6, जिला पुलिस बल, गृह रक्षक तथा एनसीसी की टुकड़ियों ने बैंड की धुन पर अनुशासित और आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र की मजबूती और देश के विकास में नागरिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और आंदोलनकारियों के योगदान को नमन किया। इस अवसर पर शहीदों एवं आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन की ओर से समारोह को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न विभागों की झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को दर्शाया। समारोह में प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सुरक्षा, स्वच्छता और पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफल रहा।

    गोपाल मैदान में हुआ जिला स्तरीय समारोह जमशेदपुर में गरिमामय ढंग से मना 77वां गणतंत्र दिवस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लंदन स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के ऐतिहासिक आवास पहुंच, बाबा साहेब को किया नमन
    Next Article 77वें गणतंत्र दिवस पर प्रति स्माइल फाउंडेशन में ध्वजारोहण

    Related Posts

    एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

    October 4, 2026

    ड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त

    October 4, 2026

    कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण

    October 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

    ड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त

    कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण

    चतरा की माटी से जुड़े, जनता के बीच रहने वाले कालीचरण सिंह

    UCIL टेलिंग्स पॉन्ड के पास भूजल में 13 गुना अधिक सल्फेट, वैज्ञानिक अध्ययन से उठे सवाल

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    पहल का असर: 24 घंटे में ट्रांसफार्मर के आसपास हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार

    23 साल देश सेवा के बाद अब समाज के लिए काम करेंगे अमित

    मां दुर्गा के स्वागत को तेघड़ा में तैयारी तेज, चढ़ने लगा आस्था का रंग

    खोदावंदपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 का हुआ शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.