भाजपा जिला कार्यालय में 25 व 27 जनवरी के कार्यक्रमों को लेकर तैयारी बैठक
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में 25 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के जामताड़ा आगमन के स्वागत तथा 27 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की सभा को लेकर महत्वपूर्ण तैयारी बैठक हुई। बैठक में स्वागत व कार्यक्रम की अलग-अलग जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह प्रदेश अध्यक्ष का पहली बार जामताड़ा आगमन है, जिसे भव्य बनाया जाएगा। वहीं 27 जनवरी की सभा को सफल बनाने का संकल्प सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लिया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मितेश साह ने किया।

