दुमका में झामुमो के स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह, झामुमो की हुई बैठक
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: आगामी 2 फरवरी को दुमका में होने वाले झामुमो के स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर नाला प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में नाला ब्लॉक ग्राउंड में प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य ने कहा कि स्थापना दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दुमका पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, यात्रा व्यवस्था, अनुशासन और जिम्मेदारियों के बंटवारे पर भी चर्चा हुई।
कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि नाला प्रखंड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दुमका पहुंचकर स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाएंगे। बैठक के दौरान जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी ने संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में जनार्दन भंडारी,भाबसेंधु लायेक,तपन राउत,बासुदेब हांसदा,मुस्ताक सेख,सफीक अंसारी सहित बड़ी संख्या में कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

