सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जामताड़ा में प्रभात फेरी का आयोजन
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जामताड़ा जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा अनुमंडल कार्यालय से यज्ञ मैदान तक निकाली गई प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। प्रभात फेरी को अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट के प्रयोग, नशे में वाहन न चलाने, गति सीमा के पालन तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नेक नागरिक योजना की जानकारी भी दी गई।

