Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक संजीव सरदार ने सोहदा में टूसू कलाकारों का बढ़ाया उत्साह, श्रेष्ठ प्रतिमाएं हुईं सम्मानित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    विधायक संजीव सरदार ने सोहदा में टूसू कलाकारों का बढ़ाया उत्साह, श्रेष्ठ प्रतिमाएं हुईं सम्मानित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक संजीव सरदार ने सोहदा में टूसू कलाकारों का बढ़ाया उत्साह, श्रेष्ठ प्रतिमाएं हुईं सम्मानित

    *सोहदा ग्राम में घाट मंजूरी क्लब द्वारा आयोजित टूसू मेले में दिखा उत्साह, संस्कृति के रंग में रंगा क्षेत्र*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पोटका प्रखंड अंतर्गत सोहदा पंचायत के सोहदा ग्राम में मंगलवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर घाट मंजूरी क्लब सोहदा की ओर से भव्य टूसू मेला का आयोजन किया गया। मेले में पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण पारंपरिक वेश-भूषा में सजी-धजी टूसू प्रतिमाओं के साथ मेला स्थल पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र लोकसंस्कृति के रंग में रंग गया।

    मेले में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न पंचायतों से लाई गई टूसू प्रतिमाओं का अवलोकन किया और सर्वश्रेष्ठ टूसू प्रतिमाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में आमडीह की टूसू प्रतिमा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि द्वितीय स्थान हलुदबनी एवं तृतीय स्थान छोटा सिगदी की टूसू प्रतिमा को दिया गया। अन्य प्रतिभागी प्रतिमाओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

    *संस्कृति ही हमारी पहचान, ऐसे आयोजन से समाज को एकजुटता मिलेगी : संजीव सरदार*

    इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि टूसू मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और लोक आस्था का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पोटका क्षेत्र की लोकसंस्कृति को संरक्षण और प्रोत्साहन देने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। विधायक ने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों की सराहना की। मेले के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत और लोकनृत्य ने माहौल को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया, जिससे देर शाम तक मेला स्थल में रौनक बनी रही।

    *आयोजन में इनकी रही अहम भूमिका*

    कार्यक्रम में हितेश भगत, मनोरंजन सरदार, सुभाष सरदार, सरत चंद्र सिंह, काली चरण सिंह, लोटन सिंह, कृष्ण सिंह, पाण्डु सिंह, रतन सिंह एवं दीपक सिंह सहित कई गणमान्य ग्रामीण एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा संजीव सिन्हा का नेतृत्व : अमरप्रीत सिंह काले
    Next Article टाटा स्टील UISL ने साकची वॉटर वर्क्स में क्लोरीन डाइऑक्साइड प्लांट का उद्घाटन किया

    Related Posts

    ₹25 लाख के मामले में ‘गबन’ शब्द का प्रयोग तथ्यहीन व दुर्भाग्यपूर्ण : ओम प्रकाश रिंगसिया

    August 31, 2026

    रक्तदान महाशिविर में रक्तदाताओं में दिखा उत्साह, बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

    August 31, 2026

    सूर्यधाम में 2 से 4 सितंबर तक भव्य जन्माष्टमी महोत्सव

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ₹25 लाख के मामले में ‘गबन’ शब्द का प्रयोग तथ्यहीन व दुर्भाग्यपूर्ण : ओम प्रकाश रिंगसिया

    रक्तदान महाशिविर में रक्तदाताओं में दिखा उत्साह, बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

    सूर्यधाम में 2 से 4 सितंबर तक भव्य जन्माष्टमी महोत्सव

    एमएमडीआर बिल पर पोटका में उलगुलान का बिगुल, गांव-गांव पहुंचकर संजीव सरदार चला रहे जन जागरण अभियान

    ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में झारखंड का जलवा, 32 पदकों के साथ शानदार प्रदर्शन

    सारंडा की कुइली नदी में दर्दनाक हादसा, तेज धार में बहे तीन ग्रामीण

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    नवादा से एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार, चोरी की सोने की चेन, लॉकेट और दो मोबाइल बरामद

    बहरागोड़ा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जर्जर सड़कों ने बढ़ाई परेशानी

    अन्ना चौक पर जर्जर सड़क के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों में पौधे लगाकर जताया विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.