बड़बिल – समाजसेवीयो ने मानवता का मिसाल पेश कर मकरसंक्रांति के अवसर पर विशेष विद्यालय मे जाकर विभिन्न राशन एवं खाद्यान्न वस्तु देकर मनाई खुशियां
राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा
बड़बिल-बड़बिल थाना क्षेत्र मे रह रहे डाँ.संजुक्ता चटर्जी आचार्या एवं उमेश कुमार नामक दो समाजसेवीयो ने मकरसंक्रांति के शुभ अवसर पर केंदुझर जिले के रघुनाथपुर स्थित ट्स्ट संचालित “प्रयास स्पेशल स्कुल जाकर पढ़ाई कर रहे दर्जनों बच्चों को विभिन्न प्रकार के राशन सहित खाद्द पदार्थों का पैकेट देकर मकरसंक्रांति की बधाई दी,आपको बता दे कि ट्स्ट द्वारा संचालित स्पेशल स्कूल मे मानसिक और शाररिक अक्षमता वाले बच्चे पढ़ाई कर रहे है,इसमे कुछ ऐसे बच्चे है,जिसका कोई नही है,तथा कुछ अपने घरो से 50किलोमीटर दुर रहते है। इन दो समाजसेवी नव वर्ष से लेकर प्रायः पर्व त्योहार मे तरह तरह के उपहार एवं खाद्द पदार्थ आदि लेकर उक्त स्पेशल स्कुल जाकर बच्चों के साथ पर्व एवं त्योहार की खुशियां मनाते है,एवं स्कूल द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे उपस्थित होकर बच्चों को पुरूस्कृत कर उनके मनोबल को बढ़ाने का काम करते है।

