जमशेदपुर के उद्यमी के पुत्र कैरव गांधी रहस्यमयी ढंग से लापता, कार झाड़ियों से बरामद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के बिष्टुपुर सीएच एरिया निवासी एवं शहर के जाने-माने उद्यमी देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी के रहस्यमयी तरीके से लापता होने से शहर में सनसनी फैल गई है। कैरव गांधी मंगलवार दोपहर करीब दो बजे से लापता हैं और लगभग 24 घंटे बीत जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कैरव गांधी का अंतिम मोबाइल लोकेशन सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में ट्रेस किया गया था। इसके बाद उनकी क्रेटा कार सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कांदरबेड़ा के पास झाड़ियों से बरामद की गई, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है।
घटना के बाद से परिवार पूरी तरह खामोश है और कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घर पर रिश्तेदारों और करीबी लोगों का आना-जाना जारी है, लेकिन माहौल चिंताजनक बना हुआ है।
बताया जाता है कि देवांग गांधी आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैं और उनका औद्योगिक क्षेत्र में कई प्रतिष्ठान हैं।
फिलहाल जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां, दोनों जिलों की पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच और कैरव गांधी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, वहीं शहरवासियों की नजरें इस रहस्य के खुलासे पर टिकी हुई

