Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » थम नहीं रही एयरटेल की मुश्किलें, तीसरी तिमाही में 1,035 करोड़ रुपये का नुकसान
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    थम नहीं रही एयरटेल की मुश्किलें, तीसरी तिमाही में 1,035 करोड़ रुपये का नुकसान

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: टैरिफ में बढ़ोतरी के बावजूद टेलिकॉम सेक्टर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. एजीआर बकाये को लेकर पहले से ही मुश्किलों का सामना कर रहीदूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,035 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ.हालांकि, इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी को 86 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था. बयान में कहा गया है कि इस दौरान कंपनी की आय में वृद्धि हुई है.दिसंबर 2019 को समाप्त तिमाही में कंपनी की आय 8.5 प्रतिशत बढ़कर 21,947 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 20,231 करोड़ रुपये थी.भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल ने एक बयान में कहा, उद्योग की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए दिसंबर 2019 में शुल्क दरों में संशोधन स्वागत योग्य कदम है, लेकिन हमारा मानना है कि आने वाले समय में शुल्क में और बढ़ोतरी होनी चाहिए, ताकि उद्योग उभरती प्रौद्योगिकी में निवेश करने में सक्षम हो.’आलोच्य अवधि में भारती एयरटेल इंडिया का राजस्व एक साल पहले की तीसरी तिमाही के मुकाबले सात प्रतिशत बढ़कर 15,797 करोड़ रुपये हो गया. इससे पहले वर्ष की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल ने अब तक का सबसे बड़ा 23,045 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था. कंपनी द्वारा 28,450 करोड़ रुपये उच्चतम न्यायालय के फैसले के तहत सांविधिक बकाये के लिए रखे जाने से यह घाटा हुआ.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने किया राम मंदिर ट्रस्ट का ऐलान, नाम दिया श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र
    Next Article करॉना वायरस: जापान के क्रूज में 10 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.