डोम्बारी बुरु, खूंटी में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का सरकार पर हमला
राष्ट्र संवाद संवाददाता
खूंटी: ऐतिहासिक डोम्बारी बुरु में 9 जनवरी 1900 को ब्रिटिश शासन द्वारा सैकड़ों आदिवासियों के नरसंहार की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा तथा डोम्बारी बुरु में शहीद हुए आदिवासियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और लोगों को संबोधित किया।
अपने संबोधन में अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड सरकार जल, जंगल और जमीन की रक्षा के अपने वादों से मुकर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग अपनी संस्कृति और अधिकारों की बात करते हैं, उन पर गोलियां चलती हैं, और सरकार ऐसे लोगों की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल है।
उन्होंने कहा कि डोम्बारी बुरु केवल इतिहास नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता, संघर्ष और अधिकारों की चेतना का प्रतीक है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

