यूसील के तकनीकी निदेशक मनोज कुमार पद से हटे, बोर्ड-क्वार्टर नहीं हटने से कर्मियों में नाराजगी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) में तकनीकी निदेशक पद पर रहे मनोज कुमार को पद से हटा दिया गया है। डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी (DAE) द्वारा इस संबंध में यूसील के सीएमडी डॉ. कंचन आनंद राव को ई-मेल भेजे जाने के बाद कार्मिक विभाग ने मनोज कुमार को पद से हटाने का नोटिस जारी किया। कार्मिक विभाग के अनुसार, DAE ने उन्हें तकनीकी निदेशक पद के लिए उपयुक्त नहीं पाया।
जारी पत्र के अनुसार मनोज कुमार को तकनीकी निदेशक पद से हटाकर पुनः जी-एक (G-1) पद पर भेज दिया गया है। यूसील के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी इतने वरीय अधिकारी पर इस प्रकार की कार्रवाई हुई है।
हालांकि पद से हटाए जाने के बावजूद अब तक न तो उनके आवास से तकनीकी निदेशक का बोर्ड हटाया गया है और न ही तकनीकी निदेशक का क्वार्टर खाली कराया गया है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रबंधन दोहरी नीति अपना रहा है।
कर्मियों ने यह भी उदाहरण दिया कि ई-13 में पदस्थ एस.के. वर्मा का तबादला तुमलापल्ली हो चुका है, लेकिन तीन माह बाद भी उनका क्वार्टर खाली नहीं कराया गया। इससे यूसील में नियमों के मनमाने पालन और अधिकारियों पर विशेष मेहरबानी के आरोप लग रहे हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि ऐसी कार्यशैली से संस्थान की छवि प्रभावित हो रही है और उत्पादन व व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। यूसील की बदहाली को सुधारना नए सीएमडी के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा

