Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले में सी०एस०आर० मद के तहत किये जाने वाले कार्यों हेतु बनाये बेहतर रणनीतिःउपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय
    Breaking News झारखंड

    जिले में सी०एस०आर० मद के तहत किये जाने वाले कार्यों हेतु बनाये बेहतर रणनीतिःउपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 3, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    *■ जिले में सी०एस०आर० मद के तहत किये जाने वाले कार्यों हेतु बनाये बेहतर रणनीतिः-उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय….*
    ==================
    *● सी०एस०आर० मद के तहत चल रहे कार्याें को गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें पूर्णः-उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय…..*
    ==================
    उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय की अध्यक्षता में नैगमित सामाजिक उत्तरदायित्व अर्थात सी०एस०आर० के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने आई०ओ०सी०एल०, चित्रा कोलियरी, हैदराबाद इंडस्ट्रीज लिमिटेड आदि के द्वारा जिले में सी०एस०आर० के तहत किये जा रहे विभिन्न कार्यो की वास्तुस्थिति से अवगत हुई।
    इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि जिले 36 आंगनबाड़ी केंद्रों को सी०एस०आर० के तहत मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है जल्द ही सभी चयनित आंगनबाड़ी केंद्र एक नए रूप में नजर आएंगे जहाँ बच्चों के पढ़ाई से लेकर मनोरंजन, ज्ञानवर्द्धन की व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। बैठक के दौरान उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने देवघर शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षत्रों में सी०एस०आर० के तहत पेयजलापूर्ति के कार्यो की समीक्षा करते हुए कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वक्षता प्रमंडल, देवघर को निदेशित किया कि चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए ससमय सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करें। इसके अलावे उपायुक्त ने अम्बेडकर पुस्तकालय में हैदराबाद इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा वाटर कूलर लगाए जाने के कार्य हेतु जिला योजना पदाधिकारी को निदेशित किया कि जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर जेम के माध्यम से वाटर कूलर की खरीदारी कर पुस्तकालय में लगायी जाय। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने देवघर जिला अन्तर्गत सी०एस०आर० के तहत विभिन्न उद्योगों द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-2019 में किये जा रहे कार्यों की जानकारियों से अवगत हुई। *साथ हीं जिला योजना पदाधिकारी को निदेशित किया कि वित्तीय वर्ष 2020-2021 हेतु जिले में सी०एस०आर० के तहत किये जाने वाले कार्यो की बेहतर रणनीति तैयार करें, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण, पेयजलापूर्ति के कार्यो को और भी बेहतर बनाया जा सके।*
    बैठक के दौरान उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने कहा कि जिले में जितने औद्योगिक इकाई जिस क्षेत्र में अधिष्ठापित होती उन सभी का दायित्व होता है कि उस क्षेत्र के शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजलापूर्ति आदि के माध्यम से समाज का कल्याण किया जाय। आगे उन्होंने जानकारी दी कंपनी अधिनियम के तहत किसी भी औद्योगिक इकाई जिसके द्वारा प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग किया जाता है उनका ये दायित्व बनता है कि वे अपने औसत लाभ का 2 प्रतिशत सी०एस०आर० के तहत समाज के कल्याण हेतु राशि खर्च करें। *इस राशि का उपयोग जिले को बेहतर बनाने के साथ-साथ शिक्षा को बढ़ावा देने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधारने, पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करने, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, राष्ट्रीय विरासत का संरक्षण करने, स्कूलों में शौचालय का निर्माण आदि के कार्यो में उपयोग किया जा सकता है।*
    बैठक में उपरोक्त के अलावे जिला योजना पदाधिकारी श्री निर्मल कुमार झा, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर, श्री आनंद कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री ए०बी०रॉय, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अनिता कुजूर, विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलघु एवं कुटीर उद्योग के संवर्द्धन हेतु परम्परागत तरीकों के साथ आधुनिक तकनीकों का करें उपयोगःउपायुक्त
    Next Article उपायुक्त से गेल इंडिया के एक प्रतिनिमंडल ने की मुलाकात, पर्यावरण संरक्षण हेतु वॉकथॉन के आयोजन के संबंध में कराया अवगत

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.