Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बकरी चोरी से रंगदारी तक का सपना टूटा, उलीडीह में हथियार के साथ तीन युवक गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बकरी चोरी से रंगदारी तक का सपना टूटा, उलीडीह में हथियार के साथ तीन युवक गिरफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बकरी चोरी से रंगदारी तक का सपना टूटा, उलीडीह में हथियार के साथ तीन युवक गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर | उलीडीह थाना क्षेत्र बकरी चोरी जैसे छोटे अपराधों से शुरुआत करने वाला एक युवक इलाके का रंगदार बनने का सपना देख रहा था, लेकिन जमशेदपुर पुलिस की सतर्कता ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उलीडीह थाना क्षेत्र से तीन युवकों को हथियार और आपत्तिजनक सामान के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को की गई।

    जमशेदपुर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक आई-20 कार में सवार तीन युवक मानगो से डिमना चौक की ओर जा रहे हैं और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

    पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आई-20 कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से मुंगेर मेड देसी कट्टा, बेस बैट, एक आईफोन सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। इसके बाद तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

    पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इलाके में दहशत फैलाकर लोगों से रंगदारी वसूलने की फिराक में थे। गिरफ्तार युवकों की पहचान मोहम्मद अयाज उर्फ फैजल, मोहम्मद अमान और मोहम्मद अरशद के रूप में हुई है। तीनों मानगो और आजाद नगर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

    पुलिस के अनुसार मोहम्मद अरशद का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले बकरी चोरी के मामले में आरोपित रह चुका है। पुलिस का कहना है कि अरशद धीरे-धीरे अपराध की दुनिया में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन समय रहते पुलिस ने उसकी योजना को विफल कर दिया।

    फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

    उलीडीह में हथियार के साथ तीन युवक गिरफ्तार बकरी चोरी से रंगदारी तक का सपना टूटा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेसा के नाम पर आदिवासियों को “लॉलीपॉप” दिखा रही है राज्य सरकार : रघुवर दास
    Next Article आपराधिक कांडों के अनुसंधान क्रम में प्रभावित होकर निर्णय लेना चिंताजनक: सरयू राय

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.