वनराज स्टील ने 400 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल। चांडिल प्रखंड के हुमीद स्थित बीएसआईएल परिसर में वर्तमान संचालित वनराज स्टील प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सोमवार को सीएसआर फंड के तहत 400 जरूरतमंद असहाय महिला-पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सविता महतो ने किया।
इस मौके पर विधायक सविता महतो ने कहा कि ठंड के मौसम में कंबल मिलने से गरीब एवं असहाय लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि ठंड से बचाव के लिए कंबल का नियमित उपयोग करें। विधायक ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम में कंपनी के सीईओ शंकर सामंता ने कहा को सीएसआर फंड के तहत 400 कंबलों का वितरण जरूरतमंदों के बीच किया गया.
इस अवसर पर सीनियर जनरल मैनेजर बी. एस .आई. एल. आर . के शर्मा, झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, मुखिया बुद्धेश्वर बेसरा, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, धर्मु गोप, बीएसआईएल के आर के शर्मा, अरुण सिंह,वनराज स्टील एच. आर बृजभूषण शर्मा ,आशुतोष बेसरा, मदन प्रसाद, अरुण टुडू, बबलू बेसरा, गिरीधारी महतो, रोहित कुमार, सुजीत झा, प्रकाश प्रामाणिक, शंकर लायेक, बादल महतो, राहुल वर्मा, समेत काफी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

