Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऊँचा पद नहीं, लोगों की ज़िंदगी में बदलाव ही असली सफलता : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद धर्म पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां साहित्य हजारीबाग

    ऊँचा पद नहीं, लोगों की ज़िंदगी में बदलाव ही असली सफलता : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    News DeskBy News DeskDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ऊँचा पद नहीं, लोगों की ज़िंदगी में बदलाव ही असली सफलता : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को दिया प्रेरक संदेश

    सरायकेला।
    राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छात्रों को सफलता और सामाजिक दायित्व का गहरा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि केवल ऊँचे पद तक पहुँचना ही सफलता नहीं है, बल्कि जब ज्ञान और कार्य से आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए, वही सच्ची सफलता है।

     

    राष्ट्रपति ने कहा कि एनआईटी जमशेदपुर पिछले 65 वर्षों से विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहा है। इस दीक्षांत समारोह में कुल 1,114 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं, जिनमें से 612 छात्र व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इसे परिश्रम का फल बताते हुए कहा कि यह समय नए संकल्प लेने का भी है।
    छात्रों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षण संस्थान केवल डिग्री देने की जगह नहीं, बल्कि भविष्य की सोच गढ़ने वाली प्रयोगशालाएं हैं। उन्होंने तकनीक को मानव कल्याण से जोड़ने और साइबर ठगी जैसी चुनौतियों का समाधान निकालने की अपील की।

     

    समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने हल्के-फुल्के अंदाज में छात्रों से उत्साहपूर्वक तालियां बजाने की बात कही, जिससे पूरा माहौल जीवंत हो गया। उन्होंने विद्यार्थियों को माता-पिता और शिक्षकों के प्रति कृतज्ञ रहने की सीख भी दी।
    कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि डिग्री प्राप्त करना नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है। उन्होंने जमशेदजी टाटा और रतन टाटा का उदाहरण देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और मानवीय गरिमा के महत्व पर प्रकाश डाला।

     

    इस अवसर पर एमएससी (भौतिकी) के कृष्णाशिष मंडल और बीटेक (इलेक्ट्रिकल) के प्रियांशु राज को राष्ट्रपति के हाथों गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।


    कार्यक्रम स्थल की ओर जाते समय राष्ट्रपति ने सादगी दिखाते हुए सड़क पर काफिला रुकवाया और लोगों से उतरकर अभिवादन किया, जिससे उपस्थित जनसमूह में उत्साह का माहौल बन गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचैत्र नवरात्रि ज्वारां महोत्सव की तैयारी को लेकर शीतला माता मंदिर टुइलाडूंगरी की बैठक संपन्न, परमानंद कौशल संयोजक और महावीर प्रसाद सह संयोजक नियुक्त
    Next Article 31 दिसंबर को हाता में अटल स्मृति सम्मेलन होगा पूर्व सी एम अर्जुन मुंडा होंगे मुख्य अतिथि

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.