Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भ्रामक सूचनाओं के दौर में प्रेस की विश्वसनीयता पर सेमिनार आयोजित पत्रकारिता में संयम, तथ्य जांच और जिम्मेदारी पर वक्ताओं ने दिया जोर
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भ्रामक सूचनाओं के दौर में प्रेस की विश्वसनीयता पर सेमिनार आयोजित पत्रकारिता में संयम, तथ्य जांच और जिम्मेदारी पर वक्ताओं ने दिया जोर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भ्रामक सूचनाओं के दौर में प्रेस की विश्वसनीयता पर सेमिनार आयोजित पत्रकारिता में संयम, तथ्य जांच और जिम्मेदारी पर वक्ताओं ने दिया जोर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम एवं प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में होटल कैनेलाइट में ‘बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता प्रभात खबर के पूर्व संपादक एवं लेखक अनुज सिन्हा ने कहा कि भ्रामक खबरों का समाज और देश पर व्यापक नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सोशल मीडिया आधारित रिपोर्टिंग से बचते हुए पत्रकारों को धैर्य, संयम और तथ्य जांच के साथ कार्य करना चाहिए।

    विशिष्ट अतिथि अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने कहा कि पत्रकारिता का सैद्धांतिक और राष्ट्रीय दायित्व होता है, जिसका पालन आवश्यक है। हिंदुस्तान के संपादक गणेश मेहता ने विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए निरंतर आत्ममूल्यांकन पर बल दिया, जबकि उदितवाणी के संपादक उदित अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर बढ़ती निर्भरता को पत्रकारिता के लिए चुनौती बताया।

    करीम सिटी कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा तिवारी ने कहा कि सूचना की पुष्टि का अंतिम स्रोत अखबार और मीडिया ही होते हैं। दैनिक चमकता आईना के संपादक जयप्रकाश और इस्पात मेल के संपादक बृजभूषण ने फेक न्यूज़ से निपटने में अनुभव और जिम्मेदारी को अहम बताया।

    जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव ने स्वागत संबोधन किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा ने दिया। इस अवसर पर डॉ. प्रियंका झा की पुस्तक एवं विकास श्रीवास्तव की बाल कविताओं का संग्रह ‘उड़ान’ का विमोचन हुआ। साथ ही दिवंगत पत्रकारों को मरणोपरांत सम्मान तथा वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार एवं प्रेस प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    तथ्य जांच और जिम्मेदारी पर वक्ताओं ने दिया जोर भ्रामक सूचनाओं के दौर में प्रेस की विश्वसनीयता पर सेमिनार आयोजित पत्रकारिता में संयम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअधिवक्ताओं के हितों की हर स्तर पर होगी रक्षा : राजेश शुक्ल
    Next Article पूजा सिंघल को हाईकोर्ट से राहत नहीं, ईडी केस में याचिका खारिज

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.