Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाईबासा सदर अस्पताल में 4 साल के बच्चे की मौत, एंबुलेंस देरी पर हंगामा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चाईबासा सदर अस्पताल में 4 साल के बच्चे की मौत, एंबुलेंस देरी पर हंगामा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाईबासा सदर अस्पताल में 4 साल के बच्चे की मौत, एंबुलेंस देरी पर हंगामा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल में शुक्रवार को एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है. नोवामुंडी प्रखंड के बालजोडी गांव के चार वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई. आरोप है कि बच्चे की मौत के बाद शव को गांव ले जाने के लिए परिजनों को समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई. इस घटना से परिजनों में गहरा आक्रोश और दुख का माहौल है. मामले की जानकारी सामने आते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पूरे प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए. इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया. इसी क्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की विस्तार से जांच-पड़ताल की. एसडीएम ने बताया कि परिजनों को एंबुलेंस उपलब्ध कराने में देरी हुई, क्योंकि अस्पताल की उपलब्ध एंबुलेंस मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र में गई हुई थी. इस कारण परिवार को लगभग दो घंटे तक इंतजार करने को कहा गया था. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त को सौंपी जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इधर इस मामले को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है. भाजपा की पूर्व सांसद गीता कोड़ा पीड़ित परिवार के गांव बालजोडी पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया. उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जिला प्रशासन से दोषियों पर जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की. साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई न जाए, इसके लिए ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए. घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. जिला प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है.

    एंबुलेंस देरी पर हंगामा चाईबासा सदर अस्पताल में 4 साल के बच्चे की मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमीनी विवाद में बेटा ने बाप को मारी चार गोली, गंभीर हालत में पटना पीएमसीएच रेफर।
    Next Article एमएलए पूर्णिमा साहू ने किया जेसीपीएल 4.0 का उद्घाटन, खेल भावना की सराहना

    Related Posts

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    April 28, 2026

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    April 28, 2026

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.