Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » LIC में आपके जमा पैसे पर बढ़ रहा जोखिम, पांच साल में दोगुना हुआ NPA
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    LIC में आपके जमा पैसे पर बढ़ रहा जोखिम, पांच साल में दोगुना हुआ NPA

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली.:सरकार के स्वामित्व वाली बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) पर नॉन परफॉर्मिंग ऐसेट (NPA) की जबर्दस्त मार पड़ी है. हाल ये है कि पांच साल में कंपनी का एनपीए दोगुना हो गया है. एलआईसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 30 सितंबर, 2019 तक कुल 30,000 करोड़ रुपये का सकल एनपीए है.रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर 2019 में एलआईसी का सकल एनपीए 6.10 प्रतिशत रहा जो पिछले पांच वर्षों में लगभग दोगुना हो गया है. इससे पहले एलआईसी ने हमेशा 1.5 से 2 प्रतिशत के बीच ही सकल एनपीए बनाए रखा था.बैंकों की तरह यहां भी बड़े बकाएदार बड़ी कंपनियां हैं. इनमें डेक्कन क्रॉनिकल, एस्सार पोर्ट, गैमन, आईएल एंड एफएस, भूषण पावर, वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज, आलोक इंडस्ट्रीज, एमट्रैक ऑटो, एबीजी शिपयार्ड, यूनिटेक, जीवीके पावर और जीटीएल आदि शामिल हैं. एलआईसी इन कंपनियों में टर्म लोन और गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (NCDs) के जरिए निवेश के जरिए निवेश करती थी.एलआईसी के पास कुल 36 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति है और कई बड़ी प्राइवेट कंपनियों में उसकी हिस्सेदारी है. सालाना 2,600 करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा कमाने वाली एलआईसी ने अपनी रिपोर्ट में साफ किया है कि इन डिफॉल्ट मामलों में से कई में उसे बहुत कुछ मिलने की उम्मीद नहीं रही है.बैड लोन का अधिकांश हिस्सा परंपरागत बिजनेस से जुड़ा है. एलआईसी की बुक के मुताबिक 25,000 करोड़ रुपये का बैड लोन इन्हीं कंपनियों पर है. पेंशन बिजनेस से जुड़ी कंपनियों पर 5000 करोड़ जबकि यूनिट लिंक्ड बिजनेस (ULIPs) से जुड़ी कंपनियों पर 500 करोड़ रुपये बकाया है.इसके बावजूद, LIC जीवन बीमा कारोबार में बाकी कंपनियों पर अपनी लीड बनाए हुए है. आंकड़ों के मुताबिक पहले साल के प्रीमियम में एलआईसी की हिस्सेदारी बाजार में दो तिहाई हिस्से पर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमृतसर: घर से मिली 1000 करोड़ रुपये की हेराइन
    Next Article NDA की मीटिंग में बोले पीएम मोदी- हमको CAA पर फ्रंट फुट पर रहना चाहिए

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.