Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केरला समाजम हिन्दी स्कूल गोलमुरी वार्षिक खेलकूद समारोह प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
    Breaking News खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    केरला समाजम हिन्दी स्कूल गोलमुरी वार्षिक खेलकूद समारोह प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केरला समाजम हिन्दी स्कूल
    गोलमुरी वार्षिक खेलकूद समारोह प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर केरला समाजम हिन्दी स्कूल में शनिवार को 24वीं वार्षिक खेलकूद समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमान टी.के सुकुमारन ट्रस्टी फाइनेंस केरला समाजम सह विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान अनुरंजन सर द्वारा विद्यालय के ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के सदस्य सह प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में खेलों के प्रति आत्मविश्वास, सहनशीलता, अनुशासन और निष्पक्षता जैसे गुण जागृत होते हैं। खेलों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्व पर प्रेरणादायक संदेश भी दिए। प्रतियोगिता जिसमें के.जी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में नि:स्वार्थ, प्रगति, साहस और तन्मय हाउस के सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बच्चों ने भाग लिया।
    इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से 50m रेस,100 m रेस, 200m रेस, बैलेंसिंग रेस, सेक रेस, स्पून मार्बल रेस और 400 रिले रेस में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। खेल प्रतियोगिता का आयोजन खेल शिक्षक सी. हेंब्रम सर के मार्गदर्शन में किया गया। इस प्रतियोगिता में तन्मय हाउस 108अंकों के साथ विजेता रहा।साहस हाउस 96 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहा। बेस्ट एथलेटिक्स में छात्रों में एमडी सरफराज और छात्राओं में परिनीता सिक्का ने बेस्ट एथलीट होने का गौरव प्राप्त किया। खेल का संचालन प्रभारी प्रीति कुमारी के द्वारा बड़े प्रभावशाली ढंग से किया गया। इस अवसर पर खेल शिक्षक सी. हेमब्रम,शिक्षक- शिक्षिकाओं,बच्चों के अभिभावक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। विजेता बच्चों को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान अनुरंजन सर ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

    केरला समाजम हिन्दी स्कूल गोलमुरी वार्षिक खेलकूद समारोह प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय लोक अदालत में मिला त्वरित न्याय, मोटर वाहन दुर्घटना केस में दो पीड़ितों को मिला एक करोड़ 80 लाख का चेक ।
    Next Article लायंस क्लब भारत ने मनाया चौथा स्थापना दिवस, 51 सफाईकर्मियों को कंबल वितरण कर दिया सेवा का संदेश

    Related Posts

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    May 28, 2026

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.