धनबाद में कोयला कारोबारी इंद्रराज भदौरिया, सुधीर चौटाला और मनोज अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी रेड.
राष्ट्र संवाद संवाददाता
धनबाद ईडी की टीम ने आज झारखंड के धनबाद में तीन प्रमुख कोयला कारोबारियों – इंद्रराज भदौरिया, सुधीर चौटाला और मनोज अग्रवाल – के ठिकानों पर छापेमारी की। मनोज अग्रवाल डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक हैं और ट्रांसपोर्टर भी। ये छापे कोयला के अवैध कारोबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों पर आधारित हैं। ठिकानों से दस्तावेज और सबूतों की जांच चल रही है।
यह कार्रवाई 20 नवंबर की ईडी छापेमारी का नतीजा है, जिसमें कोयला कारोबारी LB सिंह सहित दीपक पोद्दार समेत कई लोगों के घरों और कार्यालयों पर छापे पड़े थे। कोलकाता ईडी टीम ने पश्चिम बंगाल के ठिकानों पर भी तलाशी ली। उसमें करोड़ों रुपये नकद, चल-अचल संपत्ति का पता चला और भदौरिया, चौटाला व अग्रवाल की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद आज यह एक्शन लिया गया।

