Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बस्ती बचाओ संघर्ष समिति का आंदोलन शुरू, 14 दिसंबर को शांतिपूर्ण धरना
    Breaking News Headlines खबरीलाल खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बस्ती बचाओ संघर्ष समिति का आंदोलन शुरू, 14 दिसंबर को शांतिपूर्ण धरना

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बस्ती बचाओ संघर्ष समिति का आंदोलन शुरू, 14 दिसंबर को शांतिपूर्ण धरना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बिष्टुपुर, जमशेदपुर। बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने आज बिष्टुपुर स्थित टाटा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने आंदोलन की औपचारिक शुरुआत की। समिति ने बर्मामाइंस क्षेत्र में बढ़ते धूल प्रदूषण, सड़क जाम, सड़क दुर्घटनाओं, अवैध पार्किंग और आम जनता में फैल रहे भय के माहौल को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

    समिति ने आरोप लगाया कि पिछले एक से डेढ़ वर्ष से टाटा स्टील बर्मामाइंस द्वारा सड़क के किनारे लगातार घेराबंदी की जा रही है, जिसके कारण सड़क अत्यंत संकीर्ण हो गई है। इससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसका सीधा प्रभाव टाटा स्टील के कर्मचारी, एंबुलेंस के मरीज, स्कूल जाने वाले बच्चे और रेल स्टेशन जाने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है। समिति ने कहा कि इस सड़क का विस्तारीकरण बेहद जरूरी है, अन्यथा किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

    बर्मामाइंस बाज़ार के पास बना स्लैग प्वाइंट स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर डाल रहा है। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों तक को धूल प्रदूषण से बचाव मुश्किल हो गया है। नुवोको सीमेंट कम्पनी की गाड़ियां बर्मामाइंस स्थित पुंज कम्पनी परिसर में अवैध पार्किंग करती हैं और इसके नाम पर रुपये की उगाही की जाती है। इसके कारण पूरे मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

    जुस्को से जुड़े कुछ लोगों द्वारा लगातार बस्ती टूटने की धमकी जैसी बयानबाजी की जा रही है, जिससे स्थानीय लोग बेहद भयभीत हैं। साथ ही बस्ती क्षेत्र में आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों को बंद किया जा रहा है, जिससे लोगों में असुरक्षा और तनाव बढ़ता जा रहा है। इन सभी मुद्दों पर एक सामूहिक निर्णय लेते हुए बर्मामाइंस के लोगों ने बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शांतिपूर्ण एक दिवसीय धरना आयोजित करने की घोषणा की

    14 दिसंबर को शांतिपूर्ण धरना बस्ती बचाओ संघर्ष समिति का आंदोलन शुरू
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला, झारखंड इग्नाइट 2025 : तीसरे दिवस ने दिखाया जोश, जज़्बा और शानदार खेल कौशल
    Next Article धनबाद में कोयला कारोबारी इंद्रराज भदौरिया, सुधीर चौटाला और मनोज अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी रेड.

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.