Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला, झारखंड इग्नाइट 2025 : तीसरे दिवस ने दिखाया जोश, जज़्बा और शानदार खेल कौशल
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला, झारखंड इग्नाइट 2025 : तीसरे दिवस ने दिखाया जोश, जज़्बा और शानदार खेल कौशल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला, झारखंड
    इग्नाइट 2025 : तीसरे दिवस ने दिखाया जोश, जज़्बा और शानदार खेल कौशल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला द्वारा आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव “इग्नाइट 2025” का तीसरा दिवस उत्साह, रोमांच और प्रतिस्पर्धात्मक भावना से सराबोर रहा। दिन की शुरुआत ऊर्जावान वॉलीबॉल मैच से हुई, जिसमें खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने हेतु सामाजिक विज्ञान संकाय अध्यक्ष डॉ. नीलमणि कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और प्रेरित किया।
    फाइनल मुकाबले में वॉरियर्स (येलो) हाउस और नाइट्स (ब्लू) हाउस के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली, जिसमें शानदार टीमवर्क और निरंतर प्रदर्शन के दम पर वॉरियर्स (येलो) हाउस ने जीत का परचम लहराया।

    महिला वर्ग के कैरम फाइनल ने भी खेल प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया। इस प्रतियोगिता में नाइट्स (ब्लू) हाउस की अपर्णा और मोनाली ने बेहतरीन रणनीति और संयम का परिचय देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकिस्पार्टन (रेड) हाउस की मौसमी एवं रेशमी ने प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी क्षमता साबित की।
    इसी क्रम में आयोजित लॉन्ग जंप प्रतियोगिता ने भी खिलाड़ियों की लगन और फुर्ती का शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया। स्पार्टन (रेड) हाउस के अमन ने उत्कृष्ट लय के साथ प्रथम स्थान, आकाश मुर्मू ने द्वितीय स्थान, तथा वॉरियर्स (येलो) हाउस के आकाश सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    स्किपिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने लय, गति और तालमेल का प्रभावी प्रदर्शन किया। मोनाली ने शानदार प्रदर्शन के साथ प्रथम स्थान, अनन्या ने द्वितीय, और स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में समग्र विजेता नाइट्स (ब्लू) हाउस रहा।
    रस्सीकूद (छात्रा वर्ग) में भी खिलाड़ियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जिसमें मोनाली मोहता ने प्रथम स्थान, अनन्या ने द्वितीय, और स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता को बेहद रोमांचक बनाया।

    दिन का सबसे प्रतीक्षित आयोजन रहा फाइनल क्रिकेट मैच, जिसमें माननीय कुलपति डॉ. ब्रज मोहन पत पिंगुआ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, एकाग्रता, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण करते हैं। कुलपति महोदय ने वॉरियर्स (येलो) हाउस एवं स्पार्टन (रेड) हाउस की टीमों की दृढ़ता, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

    इग्नाइट 2025 का तीसरा दिवस अपने पीछे प्रेरणादायक क्षणों की एक प्रभावशाली छाप छोड़ गया। विद्यार्थियों का उत्साह, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और खेल के प्रति समर्पण ने यह साबित कर दिया कि यह उत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रतिभा, टीमवर्क और उत्कृष्टता का उत्सव है।

    घाटशिला जज़्बा और शानदार खेल कौशल झारखंड इग्नाइट 2025 : तीसरे दिवस ने दिखाया जोश सोना देवी विश्वविद्यालय परिसर में बसंत पंचमी के मौके पर माता सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील नोआमुंडी ने खनन उत्कृष्टता के 100 वर्ष पूरे होने पर भव्य शताब्दी समारोह का आयोजन किया
    Next Article बस्ती बचाओ संघर्ष समिति का आंदोलन शुरू, 14 दिसंबर को शांतिपूर्ण धरना

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.