Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान गोपालजी सिंह का हृदयगति रुकने से निधन, गोरखपुर भेजा गया पार्थिव शरीर
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान गोपालजी सिंह का हृदयगति रुकने से निधन, गोरखपुर भेजा गया पार्थिव शरीर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान गोपालजी सिंह का हृदयगति रुकने से निधन, गोरखपुर भेजा गया पार्थिव शरीर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चाईबासा झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान गोपालजी सिंह (46) का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। घटना के बाद बटालियन के जवान गोपालजी सिंह को सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवानों ने बताया कि सुबह कैंप में सभी जवान परेड कर रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद शव को उनके पैतृक गांव गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के बेलघाट के सिसवा बाबू गांव भेजने की तैयारी की जा रही है। गोपालजी सिंह कुछ दिनों से छुट्टी पर थे। वह अपने बेटे को आईटीबीपी (इंडो तिब्बत बाॅर्डर पुलिस), दिल्ली में सब-इंस्पेक्टर के पद पर ज्वाइन कराकर रविवार को चाईबासा लौटे थे। सोमवार से उन्होंने ड्यूटी शुरू की थी। उनकी मौत की खबर से सीआरपीएफ कैंप में सन्नाटा पसर गया है। गोपालजी सिंह की मौत की खबर उनके परिवार और परिजनों को दे दी गई है। उनके पैतृक गांव में भी शोक की लहर है। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। गोपालजी सिंह की मौत की खबर से यह भी पता चलता है कि जवानों की सेवा और उनके परिवार की चिंता कितनी बड़ी होती है। उनकी शहादत को सलाम। बता दें कि सीआरपीएफ के जवान सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं।

    गोरखपुर भेजा गया पार्थिव शरीर सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान गोपालजी सिंह का हृदयगति रुकने से निधन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशादी का झांसा देकर अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता से 5 लाख रुपए देने का किया था मांग
    Next Article रांची के हटिया रेलवे स्टेशन से 23 किलोग्राम गांजा के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार, भेजे गए जेल।

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.