Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्र चयन पर बैठक, पारदर्शी व नकल-रोधी परीक्षा संचालन के निर्देश
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्र चयन पर बैठक, पारदर्शी व नकल-रोधी परीक्षा संचालन के निर्देश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 8, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्र चयन पर बैठक, पारदर्शी व नकल-रोधी परीक्षा संचालन के निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा केंद्रों एवं मूल्यांकन केंद्रों के चयन पर विस्तृत चर्चा की गई।

    उपायुक्त ने निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान पारदर्शिता, सुरक्षा तथा पूर्ण नकल-रोधी माहौल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पर्याप्त बैठने की सुविधा, सीसीटीवी और सुरक्षा प्रबंधन की पूर्व समीक्षा करने का निर्देश दिया।

    धालभूम अनुमंडल में माध्यमिक के 44 और इंटरमीडिएट के 22 केंद्र, जबकि घाटशिला अनुमंडल में माध्यमिक के 23 और इंटरमीडिएट के 12 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। माध्यमिक परीक्षा में 30,029 तथा इंटरमीडिएट में 24,091 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

    बैठक में बताया गया कि परीक्षा फरवरी 2026 के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ होने की संभावना है। सभी विभागों को समन्वय के साथ तैयारी समयपूर्व पूरी करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय सहित जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर कई मामलों की ऑन द स्पॉट समाधान पारदर्शी व नकल-रोधी परीक्षा संचालन के निर्देश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में ओबीसी आरक्षण पर राज्य सरकार की ‘बहानेबाज़ी’ हुई उजागर, विधानसभा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सरकार को घेरा
    Next Article मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश मित्तल का भालूबासा में जनसंपर्क एवं बैठक संपन्न

    Related Posts

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    June 18, 2026

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    June 18, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.