Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा जू में संक्रमण से 10 काला हिरणों की मौत, 5 क्वॉरेंटाइन; जू परिसर हाई अलर्ट पर
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा जू में संक्रमण से 10 काला हिरणों की मौत, 5 क्वॉरेंटाइन; जू परिसर हाई अलर्ट पर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा जू में संक्रमण से 10 काला हिरणों की मौत, 5 क्वॉरेंटाइन; जू परिसर हाई अलर्ट पर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के टाटा जू में संक्रमण फैलने से 10 काला हिरणों की मौत हो गई है. इसके बाद जू प्रशासन में हड़कंप मच गया है और पूरे परिसर को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है. एहतियात के तौर पर पांच अन्य काला हिरणों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है ताकि संक्रमण आगे न फैल सके टाटा जू के डायरेक्टर . टाटा जू में मौजूद अन्य पालतू और वन्य जानवरों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है. किसी भी संदिग्ध लक्षण को देखते ही तत्काल उपचार की व्यवस्था की जा रही है. जू परिसर में तीन डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार मॉनीटरिंग कर रही है और जानवरों की सेहत पर पैनी नजर रखे हुए है. जू प्रबंधन के अनुसार यह संक्रमण पालतू जानवरों में काफी तेजी से फैलने वाला है. जानवरों की इम्युनिटी कमजोर होने के कारण वे इस संक्रमण का सामना नहीं कर सके, जिसकी वजह से काला हिरणों की मौत हुई है. मृत हिरणों के शवों को जांच के लिए रांची और उड़ीसा जू भेजा गया है, ताकि संक्रमण के सही कारणों का पता लगाया जा सके. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह संक्रमण कौवे और चील जैसे पक्षियों के माध्यम से फैल सकता है. टाटा जू के डायरेक्टर डॉ नईम अख्तर ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं. जू परिसर की साफ- सफाई बढ़ा दी गई है और बाहर से आने वाले पक्षियों पर भी सख्त निगरानी की जा रही है. कर्मचारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. जानवरों की मौत के बाद जू प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहता और लगातार विशेषज्ञों की सलाह ली जा रही है.

    5 क्वॉरेंटाइन; जू परिसर हाई अलर्ट पर टाटा जू में संक्रमण से 10 काला हिरणों की मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने झामुमो नेताओं पर मानहानि का आरोप, FIR के बाद हाई कोर्ट और हरिजन उत्पीड़न केस करने की चेतावनी
    Next Article देवरी में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, सड़क दुर्घटना या हत्या पुलिस उलझन में

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.