Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महादेव सट्टा एप में नेता, अफसर और पत्रकार जांच के घेरे में, छत्तीसगढ़ पुलिस ने तैयार की 3000 संदिग्धों की सूची
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से राष्ट्रीय

    महादेव सट्टा एप में नेता, अफसर और पत्रकार जांच के घेरे में, छत्तीसगढ़ पुलिस ने तैयार की 3000 संदिग्धों की सूची

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महादेव सट्टा एप में नेता, अफसर और पत्रकार जांच के घेरे में, छत्तीसगढ़ पुलिस ने तैयार की 3000 संदिग्धों की सूची

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    दुर्ग महादेव आनलाइन सट्टा एप नेटवर्क पर छत्तीसगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कस रहा है। दुर्ग पुलिस ने 3,000 संदिग्ध लोगों की सूची तैयार की है। इन लोगों की मोबाइल गतिविधियों, बैंकिंग लेनदेन और डिजिटल वालेट की गहन निगरानी की जा रही है, क्योंकि जांच में इनकी सट्टा कारोबार में संलिप्तता का संदेह है। इस हाई-प्रोफाइल सूची में स्थानीय नेताओं, सरकारी अफसरों, कर्मचारियों के साथ-साथ कुछ पत्रकारों के नाम भी शामिल हैं। इस मामले में अब तक 70 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 300 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले की जांच सीबीआई और ईडी भी कर रही है। दुर्ग के एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि अपराध में शामिल किसी व्यक्ति को राजनीतिक, सामाजिक या प्रशासनिक प्रभाव के आधार पर राहत नहीं मिलेगी। आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी, संपत्ति जब्ती और आर्थिक अपराध की कार्रवाई की जाएगी। महादेव सट्टा एप केस आनलाइन सट्टेबाजी और धन शोधन रैकेट जुड़ा है। इसकी जड़ें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से जुड़ी हैं। यह आनलाइन प्लेटफार्म है जो क्रिकेट, फुटबाल और अन्य खेलों पर सट्टा लगाने के लिए आइडी प्रदान करता है। इस एप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल हैं, जो भिलाई के निवासी हैं और दुबई से इस पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहे हैं।

    अफसर और पत्रकार जांच के घेरे में छत्तीसगढ़ पुलिस ने तैयार की 3000 संदिग्धों की सूची महादेव सट्टा एप में नेता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवा पुस्तकालय हलुदबनी में बुक टॉक 
    Next Article टाटा स्टील की अनुशंगी इकाई UASL के एमडी ऋतुरात सिन्हा का निधन, उद्योग जगत में शोक की लहर

    Related Posts

    त्योहारों की भीड़ के बीच टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रही सुचारू, रेलवे की टीम ने संभाला मोर्चा

    November 12, 2026

    नेपाल में 700 मीटर गहरी खाई में गिरी माइक्रो बस , चालक समेत 10 की मौत; 5 घायल

    November 12, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    त्योहारों की भीड़ के बीच टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रही सुचारू, रेलवे की टीम ने संभाला मोर्चा

    नेपाल में 700 मीटर गहरी खाई में गिरी माइक्रो बस , चालक समेत 10 की मौत; 5 घायल

    निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.