Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तालिबान के हमले में 13 अफगान सैनिक मारे गए
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    तालिबान के हमले में 13 अफगान सैनिक मारे गए

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काबुल: अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में मगलवार 28 जनवरी की देर रात के समय तालिबान द्वारा किए गए हमले में कम से कम 13 सैनिक मारे गए हैं. अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा तालिबान आतंकवादियों के एक समूह ने मंगलवार रात दश्त-ए-अर्ची जिले में सुरक्षा चौकियों पर हमला किया. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों में अधिकांश अफगान राष्ट्रीय सेना के सदस्य हताहत हुए हैं.कुंदुज प्रांतीय परिषद के उप प्रमुख सफीउल्लाह अमीरी ने कहा कि सुरक्षा बलों के 13 सदस्य मारे गए हैं. अमीरी ने कहा, उनमें से 12 सैनिक और एक पुलिसकर्मी था. हमले में 12 सुरक्षाकर्मियों सहित आठ सैनिक घायल हो गए. प्रांतीय प्रशासन के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सेना के तीन सदस्य कई घंटों तक चली गोलाबारी के बाद लापता हो गए. उन्होंने कहा कि तालिबान को भी इस हमले में हताहत होना पड़ा, लेकिन उनकी संख्या अभी तक स्पष्ट नहीं है.तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक बयान में हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि उनके हमले के दौरान 5 सैनिक मारे गए और उन्होंने चार को पकड़ लिया. मुजाहिद ने कहा कि सुरक्षा बलों के चार बख्तरबंद वाहनों को नष्ट कर दिया गया और तालिबान लड़ाकों ने गोलाबारी के बाद दर्जनों हथियार भी जब्त किए. इस हमले से एक दिन पहले ही तालिबान द्वारा सोमवार को दावा किया गया था कि उन्होंने गजनी प्रांत में एक अमेरिकी विमान को मार गिराया. अमेरिकी बलों ने मंगलवार को सैन्य विमान दुर्घटना स्थल से दो शव बरामद किए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रशांत किशोर के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अटकलें जोरों पर
    Next Article आयुष मंत्रालय ने कहा-कोरोना वायरस से बचना है तो होम्यापैथी और यूनानी दवाएं लें, ऐसे करें उपाय व सावधानियां

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.