पोटका के राजस्व उप निरीक्षक तपन कुमार बेरा के निधन पर शोक सभा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। पोटका प्रखंड के राजस्व उप निरीक्षक तपन कुमार बेरा का कल रविवार को अचानक हृदय गति रुकने के कारण मृत्यु हो गई। वे बहरागोड़ा के निवासी थे। उनके निधन पर आज प्रखंड कार्यालय परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया। बीडीओ अरुण मुंडा, सीओ निकिता बाला, तापस त्रिपाठी, राधेश्याम मंडल सहित सभी पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि उपस्थित थे।

