Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नारायणपुर में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड

    नारायणपुर में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नारायणपुर में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    नारायणपुर में भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद, जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — चार तस्कर गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ जामताड़ा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण एवं सफल अभियान चलाया। इस संबंध में जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें गोविंदपुर की ओर से एक DCM गाड़ी (WB-51C-5752) के माध्यम से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब को बिहार भेजे जाने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसे दो चार-चक्का वाहन स्कॉर्ट कर रहे थे। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

    टीम ने 30 नवंबर 2025 को पाण्डेयडीह मोड़ स्थित गोविंदपुर–साहेबगंज मुख्य मार्ग पर जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान DCM को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें कुरकुरे की बोरी के पीछे छिपाकर रखी गई 210 पेटी नकली विदेशी शराब ROYAL STAGE तथा 78 गैलन स्पिरिट (3120 लीटर) बरामद की गई।

    इसके अलावा स्कॉर्ट कर रहे Hundai Aura (JH09-AW-1734) से 08 पेटी और Maruti Swift (JH10-DC-4782) से 07 पेटी शराब मिली। कुल 225 पेटियों में 5400 बोतलें (2025 लीटर) नकली शराब पाई गई। जब्त शराब का झारखंड में सरकारी मूल्य लगभग 15.95 लाख रुपये, जबकि बिहार में इसका अनुमानित मूल्य 45 लाख रुपये है।

    पुलिस ने मौके से चार तस्करों— दारा सिंह, चंदर मंडल, मो. रहीम अंसारी और संतोष पासवान— को गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन वाहन, सात मोबाइल फोन, 33 हजार रुपये नकद तथा आधार व पैन कार्ड सहित कई दस्तावेज जब्त किए गए।

    एसपी मेहता ने बताया कि छापेमारी दल में एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक, नारायणपुर थाना पुलिस और तकनीकी शाखा के जवान शामिल थे। सभी अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

    जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई नारायणपुर में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व एड्स दिवस पर NSU छात्रों की जागरूकता रैली, साकची के विभिन्न इलाकों में निकला जनसंदेश
    Next Article बोकारो में बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या, हरला थाना क्षेत्र में सनसनी

    Related Posts

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.