Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चतरा में अपहरण और हत्या कांड का हुआ खुलासा, पत्नी निकली हत्या का मास्टरमाइंड
    Breaking News झारखंड

    चतरा में अपहरण और हत्या कांड का हुआ खुलासा, पत्नी निकली हत्या का मास्टरमाइंड

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चतरा में अपहरण और हत्या कांड का हुआ खुलासा, पत्नी निकली हत्या का मास्टरमाइंड

    पहले पत्नी ने ही रची थी साजिश, फिर प्रेमी से मिलकर पति का करवाया मर्डर, हत्या कर जंगल में फेंका शव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चतरा: पति को अपहरण कर हत्या मामले में चतरा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। हंटरगंज थाना पुलिस ने हंटरगंज थाना क्षेत्र के हिरिंग आसनाडाहा निवासी संजू भारती के अपहरण के बाद हत्या के मामले की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही आरोपी पत्नी को आगे ही सलाखों के पीछे भेज दिया था।बता दें कि पिछले हफ्ते 22 नवंबर को युवक का अपहरण कर लिया गया था और हत्या कर दी। गौरतलब है कि युवक 22 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे अपने घर से डुमरी बैंक के लिए निकला संजू अचानक लापता हो गया था। मृतक संजू के भाई संजय ने हंटरगंज थाने में अपने भाई की पत्नी और उसके प्रेमी बोड़ामोड़ निवासी अरविंद भारती पर अपहरण की एफआईआर दर्ज करते हुए हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि आरोपी अरविंद ने अपने दोस्तों के साथ मिल अपहरण के बाद संजू की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद मामले की जांच कर रही पुलिस ने सबसे पहले आरोपी षडयंत्र रची पत्नी रीता देवी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि मेरे और बोडामोड़ निवासी अरविंद भारती के बीच करीब छः वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका विरोध मेरे पति हमेशा करते रहते थे। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ ही दिन पहले अनबन हुई थी। जिसके बाद प्रेमी ने यह प्लान बनाया कि इसे बीच के रास्ते से हटा दे। जिसके बाद मेरे द्वारा षड्यंत रचा गया और बहाना बनाकर उसे डुमरी बैंक भेजा गया। जहां बीच रास्ते में ही प्रेमी और उसके दोस्तों ने मिलकर हत्या कर दी वही शव कहां छुपाया मुझे जानकारी नहीं है। रीता से मिली जानकारी के बाद हंटरगंज थाना पुलिस के द्वारा हजारीबाग से सीआईडी टीम खोजी कुता लेकर पहुंची। लेकिन कही भी सुराग नहीं मिल सका। जिसके बाद पुलिस ने षड्यंत्र रची पत्नी को न्यायिक हिरासत में चतरा भेज दिया। वही अन्य आरोपियों और शव की खोजबीन में जुट गई। अंततः पुलिस ने हत्या के मास्टर माइंड आरोपी के दोस्त को मुगलशराय से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद पुलिस की पूछताक्ष में संघरी घाटी के शव की फेंके जाने की ब्यान दी। पुलिस त्वरित संघरी घाटी पहुंची जहां शव को बरामद कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर भेज दिया गया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त समान के बरामदगी और हत्या का मास्टरमाइंड आरोपी अरविंद भारती की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में बूथ संख्या 237 पर सुना गया ‘मन की बात’ का 128वां एपिसोड
    Next Article बांग्ला भाषा को नई पहचान देने की पहल, रीना मंडल ने शुरू किया “माटिर आवाज़” अभियान

    Related Posts

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    August 6, 2026

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    August 6, 2026

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    विक्रोली वेस्ट के राहुल नगर में खूनी संघर्ष: पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

    अमेरिका में इंडिया डे: भारतीय प्रतिभा और परिश्रम का वैश्विक सम्मान

    संसदीय गतिरोध से नहीं चलेगा लोकतंत्र, संवाद ही है समाधान

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने किया जमीनी कार्य का ऐलान, शुरू किया डिजिटल प्लेटफॉर्म

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.