Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसपी राज कुमार मेहता ने महिला थाना एवं SC/ST थाना का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    एसपी राज कुमार मेहता ने महिला थाना एवं SC/ST थाना का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एसपी राज कुमार मेहता ने महिला थाना एवं SC/ST थाना का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक जामताड़ा राज कुमार मेहता ने महिला थाना जामताड़ा तथा एससी/एसटी थाना जामताड़ा का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में संधारित अभिलेखों की गहन जांच की और सभी लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए इनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

    महिला संबंधी अपराधों एवं महिला प्रताड़ना से जुड़े मामलों की प्रगति की भी उन्होंने विशेष रूप से समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि पीड़िताओं की शिकायतों को प्राथमिकता देकर तुरंत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अभिलेखों में पाई गई कमियों को शीघ्र अपडेट करने का आदेश भी दिया गया।

    निरीक्षण के क्रम में महिला थाना प्रभारी को पिंक पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाने, क्षेत्र के स्कूल–कॉलेज सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में निरंतर भ्रमण करने तथा मनचलों और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध निगरानी प्रस्ताव तैयार करने को भी कहा गया।

    एसपी के इस निरीक्षण से यह स्पष्ट संदेश गया कि जामताड़ा पुलिस महिला सुरक्षा एवं कमजोर वर्गों से संबंधित अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनव प्राथमिक विद्यालय निमबेड़ा में 98% उपस्थिति, बना उत्कृष्ट उदाहरण
    Next Article जामताड़ा में मासिक प्रेस वार्ता आयोजित, विभिन्न विभागों की उपलब्धियों से मीडिया हुआ अवगत

    Related Posts

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 6, 2026

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    पुतिन की टिप्पणी: मोदी और बदलते वैश्विक समीकरण

    भारत का ‘गोवर्धन’ मॉडल: पर्यावरण संरक्षण और भूख मुक्ति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.