Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला परिषद कार्यालय के सभाकक्ष में सभी विभागों की हुई समीक्षा बैठक
    Breaking News झारखंड

    जिला परिषद कार्यालय के सभाकक्ष में सभी विभागों की हुई समीक्षा बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 29, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *योग्य व्यक्ति को मिले योजनाओं का लाभ । इस पर रखा जाए विशेष ध्यान- जिला परिषद अध्यक्ष*

    आज जामताड़ा जिला के समाहरणालय में स्थित जिला परिषद कार्यलय के सभाकक्ष में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती दीपिका बेसरा की अध्यक्षता में सभी विभाग की समीक्षात्मक बैठक की गई। ठंड के मौसम देखते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि जल्द ही गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण का किया जाएगा।

    *समिति के गठन होगी, शौचालय का रखरखाव होगा-जिला परिषद अध्यक्ष*
    जिला परिषद के द्वारा बताया गया कि कई जगह पर प्रशासन के द्वारा बनाए गए सार्वजनिक शौचालयों में ताला बंद पाए जाते हैं। जिसकी वजह से आम जनता को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस विषय पर जिला परिषद अध्यक्ष एवं उप विकास आयुक्त ने समस्या का समाधान करने के लिए समिति का गठन करने का निर्णय लिया है। जिसे शौचालय के रख – रखाव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

    *विद्युत विभाग के कार्य करें दुरुस्त-उप विकास आयुक्त*
    विद्युत विभाग को बिजली बाधित रहने का कारण पूछते हुए बिजली की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बिजली के तार को घर के ऊपर या विद्यालय से पास गुजरे गए हो तो उसकी जांच करके गंभीरता को समझाते हुए जल्द समाधान करने का निर्देश दिया गया।

    रात के अंधेरे में शहरों की तरह सड़क पर रोशनी से जगमगाता हुआ बनाने के लिए उप विकास आयुक्त ने स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए जिला परिषद को सूची बनाकर भेजने का निर्देश दिया । जिससे सभी जगह स्ट्रीट लाइट लगाया जा सके और लोगों को रात के अंधेरे में आने जाने में सुविधा हो सके और अप्रिय घटना होने से बच सकें।

    *प्रखंड में महिला डॉक्टर के द्वारा मिलेगी सेवा*
    जामताड़ा जिला में महिला डॉक्टर की बहुत कमी है। पूरे जिले के लिए सिर्फ तीन महिला डॉक्टर हैं और सभी प्रखंड में महिला डॉक्टर की जरूरत को देखते हुए जिला परिषद अध्यक्ष एवं उप विकास आयुक्त ने सप्ताह में एक बार सभी प्रखंड में इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग से महिला डॉक्टर को भेजने का निर्देश दिया गया। जिससे महिलाओं को उचित स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

    *शादी का निबंधन*
    जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति स्नेह कश्यप ने शादी के निबंधन के बारे में जानकारी दी और बताया गया कि अगर किसी कन्या की उम्र 18 वर्ष हो चुकी है और शादी तय हो चुकी है। वह कन्या अपना शादी का निबंधन करा सकती हैं और जिन कन्याओं की शादी हो चुकी है। उसे शादी के निबंधन कराने के लिए कन्या की उम्र 21 वर्ष होना अनिवार्य है।

    *ग्रामीणों तक पहुंचाए सरकार की योजना*
    जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीणों एवं गरीब लोगों पर विशेष ध्यान देते हुए सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करें। साथ ही सरकार की योजनाओं से गांव के लोगों को रूबरू भी कराएं। जिससे जागरूक होकर अपने पड़ोसियों एवं रिश्तेदारों को जानकारी दे सके।

    *विद्यार्थियों को मिलेगा स्कूल बैग*
    जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री बांके बिहारी सिंह ने बताया कि जल्दी ही विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल बैग बांटा जाएगा।

    *सभी बीडीओ बैठक एवं अन्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि को शामिल करें- उप विकास आयुक्त*
    बैठक के अंत में उप विकास आयुक्त में कहा कि प्रखंड एवं पंचायत में होने वाले बैठक और कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि को शामिल करने का सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमति सायरा बानू ,सभी जिला परिषद, जिला कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी श्री प्रधान मांझी, जिला योजना पदाधिकारी जिला पशुपालन पदाधिकारी जिला मत्स्य पदाधिकारी जिला गव्य विकास पदाधिकारी विभिन्न विभाग के कार्यपालक अभियंता भूमि संरक्षण, जिला अभियंता, अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा समाहरणालय में उपायुक्त सभाकक्ष में उपायुक्त के अध्यक्षता में पंचायत सचिवों के सेवा संपुष्टि, एसीपी, एमएसीपी एवं अन्य लंबित मामलों पर चर्चा हेतु बैठक की गई
    Next Article प्रशांत किशोर के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अटकलें जोरों पर

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.