पुलिस ने किया गोलीकांड का खुलासा अपराधी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।बीते मंगलवार की रात गम्हरिया थाना अंतर्गत बलरामपुर जंगल में राजेश महापात्रा नामक युवक पर गोलीचालन मामले में पुलिस ने राकेश उर्फ डब्बू सिंहा, रिशु ठाकुर और विशाल कुमार नामक तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनों राजेश महापात्रा के मित्र ही थे। विदित है कि उनके बीच स्क्रैप व्यवसाय को लेकर कुछ झगड़ा चल रहा था। इसी दौरान बीते मंगलवार की रात रिशु ठाकुर द्वारा शराब पीने के बहाने राजेश को बुलाया गया था। उसके बाद उसको साथ लेकर वह जंगल की ओर चला गया। वहां पहले से मौजूद अन्य दो दोस्तों के साथ मिलकर पहले शराब पी। फिर मौका देखते ही कमर से कट्टा निकालकर उसपर जानलेवा हमला किया। संयोगवश गोली राजेश के पांव में लगी और वह बच गया। इस बावत उसके बयान पर गम्हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज़ कराई गई थी। पुलिस ने नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।

