Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक संजीव सरदार ने किया प्लस-2 उच्च विद्यालय भवन का शिलान्यास
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विधायक संजीव सरदार ने किया प्लस-2 उच्च विद्यालय भवन का शिलान्यास

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक संजीव सरदार ने किया प्लस-2 उच्च विद्यालय भवन का शिलान्यास

    जल्द पोटका को मिलेगा ‘सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ – संजीव सरदार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका। पोटका प्रखंड अंतर्गत सानग्राम में पोटका विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा पर स्वीकृत +2 उच्च विद्यालय के विद्यालय भवन निर्माण कार्य का गुरुवार को विधिवत शिलान्यास पूजा अर्चना कर सम्पन्न हुआ।

    झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा स्वीकृत इस निर्माण कार्य पर कुल 1 करोड़ 3 लाख रुपये व्यय होंगे, जिसके तहत 10 कमरे (5+5 कमरों का दो तल्ला भवन) तैयार किया जाएगा। यह कार्य आरकेसीपीएल कंस्ट्रक्शन द्वारा 15 महीनों में पूरा किया जाएगा।

    मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा

    “भाजपा की सरकार ने पूरे राज्य में कई हज़ार सरकारी स्कूल बंद किए थे। लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार शिक्षा को गाँव-गाँव तक पहुँचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उनका सपना है कि राज्य के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।” विधायक श्री सरदार ने बताया कि पोटका में जल्द ही ‘सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ खोला जाएगा, जिससे स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा का लाभ मिलेगा।

    विधायक ने कहा कि उनके निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि पोटका के इतिहास में पहली बार छह माध्यमिक विद्यालयों को प्लस-2 में उत्क्रमित किया जा रहा है। इनमें माध्यमिक विद्यालय शंकरदा, माध्यमिक विद्यालय डोमजुड़ी, माध्यमिक विद्यालय राजदोहा, माध्यमिक विद्यालय जाहातू, माध्यमिक विद्यालय जामडीह, माध्यमिक विद्यालय माँगडू शामिल है।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया अभिषेक सरदार, पीएसएस बिनोती सी, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो, बबलू चौधरी, पूर्व जिप सदस्य चन्द्रावती महतो एवं हितेश भगत मौजूद थे।

    विधायक संजीव सरदार ने किया भूमि पूजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन की जयंती मनाई गई|
    Next Article सी एच सी पोटका में 15 लोगों ने किया रक्तदान

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.