Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन 20-21 दिसंबर को होटल रमाडा में
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन 20-21 दिसंबर को होटल रमाडा में

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन 20-21 दिसंबर को होटल रमाडा में

    दूसरे दिन लगेगी रंग, कैनवास और कला की कार्यशाला

    विख्यात चित्रकार मनीष पुष्कले, पद्मश्री भज्जू श्याम और

    CBDT की अतिरिक्त महानिदेशक ऋतु शर्मा चलाएंगे ब्रश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 26 नवंबर. जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल में कला और सृजन की नई उजास दिखने वाली है. आयोजन के दूसरे दिन 21 दिसंबर को होटल रमाडा के क्रिस्टल हॉल में कला जगत के लिए विशेष सत्र और कार्यशालाएँ आयोजित की जाएँगी, जिनमें देश के नामचीन कलाकार शामिल होंगे

    कैनवास और ब्रश की जादुई क्लास — प्रातः 9:45 बजे

    दिन की शुरुआत एक जीवंत कला–वर्कशॉप से होगी, जिसका संचालन करेंगी वाराणसी से आ रहीं वरली आर्टिस्ट आकांक्षा सिंह, एवं राँची से आ रहीं सोहराय आर्टिस्ट पुनिता मिश्रा. इस क्लास में प्रतिभागियों को भारत की पारंपरिक जनजातीय कला वरली और सोहराय की तकनीक, भावनाएँ और सांस्कृतिक जड़ें समझने का दुर्लभ अवसर मिलेगा. वर्कशॉप में लाइव डेमो, ब्रश तकनीक और रंगों की भाषा पर विस्तार से चर्चा होगी

    बायोग्राफी ऑफ कैनवास : जहाँ रंग बोलेंगे

    चित्रकला के दूसरे सत्र में जमशेदपुर में पहली बार विख्यात चित्रकार मनीष पुष्कले, विश्वविख्यात गोंड कलाकार पद्मश्री भज्जू श्याम (भोपाल), एवं सीबीडीटी की अतिरिक्त महानिदेशक, भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी एवं आर्ट एंथुज़ियास्ट ऋतु शर्मा एक ही मंच पर उपस्थित होंगे.

    यह सत्र “कैनवास की जीवनी” पर केंद्रित होगा, जहाँ कला के दर्शन, रंगों की संवेदना और भारतीय लोक-अभिव्यक्ति के सौंदर्य पर गहन चर्चा की जाएगी. सत्र का संचालन जयपुर की प्रो. प्रणु शुक्ला करेंगी, जिनके मार्गदर्शन में संवाद को विशिष्ट दिशा मिलेगी.

     

    छात्र–छात्राओं व कला विभागाध्यक्षों के लिए विशेष आमंत्रण

    सत्रों के बाद विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र–छात्राओं के लिए प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया जाएगा,

    जिसमें युवा कलाकार देश के प्रतिष्ठित पेंटर्स से सीधे संवाद कर सकेंगे. इसके साथ ही जमशेदपुर के कई कॉलेजों के आर्ट्स एंड कल्चर विभाग के विभागाध्यक्षों का सम्मान भी कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा.

    शहर के सभी चित्रकार, कला-प्रेमी और आर्ट के छात्र–छात्राओं के लिए आमंत्रण

    आयोजन समिति के आकाश मोदी ने कहा कि यह आयोजन जमशेदपुर की कला-संस्कृति को राष्ट्रीय मंच से जोड़ने का बड़ा अवसर है. यह सत्र कला क्षेत्र के छात्र–छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी होगा. इसलिए शहर के—चित्रकार, इलस्ट्रेटर, फाइन आर्ट्स के विद्यार्थी, कॉलेज कला विभाग के शिक्षक एवं कला-प्रेमी सभी को अवश्य पंजीकरण करवाना चाहिए.

    आयोजन समिति की डॉ. जूही समर्पिता ने कहा कि

    जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल का यह कला–केन्द्रित दिवस शहर की रचनात्मकता को नया आयाम देगा. कला, संवाद और जनजातीय विरासत, तीनों का अनोखा संगम 21 दिसंबर को क्रिस्टल हॉल में देखने को मिलेगा.

    जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन 20-21 दिसंबर को होटल रमाडा में
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के कुलपति डॉक्टर जेपी मिश्रा पंचतत्व में हुए विलीन
    Next Article संविधान बचाओ दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने डाॅ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर नमन किया – जिला कांग्रेस

    Related Posts

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    April 25, 2026

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    April 25, 2026

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    चांडिल में NHRC की टीम पहुंची, विस्थापित गांवों की बदहाली देख चौंकी स्पेशल रैपोर्टियर

    जेवियर स्कूल गम्हरिया में प्राइज नाइट समारोह का भव्य आयोजन

    रांची में भाजपा की महिला आक्रोश रैली पूरी तरफ नौटंकी – अजय मंडल

    महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा का रांची में महिला आक्रोश मार्च, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर द्वारा जानकी नवमी समारोह का आयोजन 

    गंगा नारायण सिंह जयंती पर मैदान में उमड़ा जनसैलाब, 55 हजार लोगों की ऐतिहासिक भागीदारी पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बुद्धिजीवियों के संबोधन से गूंजा गोपाल मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.