Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » UN BHR Forum में कुणाल षडंगी ने जादूगोडा माइनिंग और आदिवासी अधिकारों का मुद्दा उठाया
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    UN BHR Forum में कुणाल षडंगी ने जादूगोडा माइनिंग और आदिवासी अधिकारों का मुद्दा उठाया

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 25, 2025Updated:November 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    UN BHR Forum में कुणाल षडंगी ने जादूगोडा माइनिंग और आदिवासी अधिकारों का मुद्दा उठाया

    संयुक्त राष्ट्र के जेनेवा स्थित यूरोपियन मुख्यालय में चल रहे UN Business and Human Rights Forum की 14वी वार्षिक बैठक में शामिल हुए कुणाल षडंगी।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    विश्व के पचास से ज़्यादा देशों से प्रतिनिधि भाग ले रहें हैं जहाँ पूरे विश्व और विशेष तौर पर विकासशील देशों में व्यापार और मानवाधिकार बीच के द्वंद्व से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

     

    सम्मेलन में कुणाल ने जादूगोडा में UCIL कंपनी द्वारा बीते लगभग साठ वर्षों से की जा रही माइनिंग गतिविधियों का कारण संथाल, हो, मुंडा, उराँव समुदाय के लोगों के ऊपर पड़े विस्थापन और विकिरण के कुप्रभाव के मुद्दे को उठाया जो वैश्विक मंचों पर कई सालों से चर्चा में है। Official Secrets Act, 1923—स्वतंत्र भारत का सूचना की स्वतंत्रता-विरोधी अधिनियम—ने उन मामलों में स्वतंत्र पत्रकारों और विद्वानों के काम की गुणवत्ता को दबा दिया है जिन्हें “राष्ट्रीय सुरक्षा” से जुड़ा माना जाता है। वास्तव में, यूसीआईएल की वार्षिक क्षमता (मीट्रिक टन में) या उसके वास्तविक उत्पादन की जानकारी भी सार्वजनिक नहीं है। आश्चर्य की बात है कि सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 भी मददगार नहीं हो पाता है क्योंकि खुफिया और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी को इसके दायरे से लगभग बाहर रखा गया है।

     

    भारत के परमाणु ऊर्जा अधिनियम के तहत, राज्य सरकारों को परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का संचालन करने या परमाणु ऊर्जा गतिविधियों में संलग्न होने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि यह अधिकार केवल केंद्र सरकार और उसके निगमों के पास निहित है। यह अधिनियम राज्य सरकारों और निजी क्षेत्र की भूमि अधिग्रहण के अलावा किसी और भागीदारी पर प्रतिबंध लगाता है। हमारे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने ऐसे मामलों में राज्य सरकारों को ज़्यादा प्रशासनिक शक्ति देने की माँग लगातार की है। उनकी यह सोच है की आदिवासियों की जमीन उनकी सबसे बड़ी सम्पत्ति है और ऐसे किसी उद्योगीकरण के वे सख्त ख़िलाफ़ हैं जो उनकी जमीन ले लेने के बाद उनके अधिकारों की रक्षा नहीं कर पाता हो। संयुक्त राष्ट्र जैसी संस्थाओं को केंद्र सरकार के साथ इस अति महत्वपूर्ण मानवाधिकार के ग्लोबल मुद्दे पर और गंभीरता के साथ बार करने की जरूरत है।

     

    इस अवसर पर कुणाल ने संयुक्त राष्ट्र व्यापार और मानवाधिकार कार्य समूह की अध्यक्ष पचामोन योफानथोंग से मुलाक़ात कर पूरे विषय पर चर्चा भी की और उम्मीद जतायी की उनके प्रस्ताव पर इस फोरम का जो मसौदा बनेगा उसमें इसका ध्यान रखा जाएगा।

    UN BHR Forum में कुणाल षडंगी ने जादूगोडा माइनिंग और आदिवासी अधिकारों का मुद्दा उठाया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में स्मृति पर्व, दीप प्रज्वलन और पुरस्कार वितरण
    Next Article डी.ए.वी. इंग्लिश मीडियम, सोनारी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

    Related Posts

    फैशनोवा सीजन-7 में जमशेदपुर की महिमा मुखर्जी ने बिखेरा जलवा

    August 18, 2026

    धनबाद में प्रिंस खान के गुर्गों से पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली

    August 18, 2026

    सुको ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट सार्वजनिक करने से किया इनकार

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फैशनोवा सीजन-7 में जमशेदपुर की महिमा मुखर्जी ने बिखेरा जलवा

    धनबाद में प्रिंस खान के गुर्गों से पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली

    सुको ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट सार्वजनिक करने से किया इनकार

    त्योहारों पर लूट करने वाली एयरलाइंस की खैर नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने दी उड़ानें रोकने की कड़ी चेतावनी

    एमपी के भिंड में दर्दनाक हादसा : ट्रक से टकराई पिकअप, 8 की मौत, 23 घायल, ग्वालियर से यूपी लौट रहे थे मजदूर

    झारखंड में मुंडा-रघुवर- मरांडी के बिना भाजपा की सत्ता वापसी कितनी आसान?

    भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में अनुभव और सामाजिक संतुलन का मेल

    स्मृति ईरानी की वापसी: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बनीं, जानें राजनीतिक सफर और रणनीति

    स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाकर भाजपा ने दिया संगठनात्मक रणनीति का संदेश

    संसदीय गतिरोध: लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता और समाधान की राह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.